Kannauj News: दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूबा, खोजबीन जारी

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार दोपहर नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने उसे तलाशने और बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। किशोर के डूबने की जानकारी उसके घर पहुंच कर दी गई।

Update: 2023-06-29 13:51 GMT

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में गुरुवार दोपहर नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने उसे तलाशने और बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। किशोर के डूबने की जानकारी उसके घर पहुंच कर दी गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो तीन चौकी की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के कंसुआ नहर पुल व नहर कोठी के बीच से निकले सकतपुर बंबा के सामने दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे पानी में किशोर डूब गया था। उसी जगह पर गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

नहर में लगाई छलांग, फिर दोबारा नहीं दिखा

सौरिख कस्बा के नगरिया तारपाल से कृष्ण कांत उर्फ टिल्लू उम्र 17 वर्ष पुत्र राजेश कुमार अपने मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ नहर नहाने आया हुआ था। नहर में छलांग लगाते ही वो गहरे पानी में डूब गया। डूबने की सूचना दोस्तों ने उसके घर पहुंच कर दी। पिता राकेश कुमार ने बताया कि वो मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वो मजदूरी कर रहे थे उसी समय घर से फोन पर ये जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही घर परिवार में अफरातफरी मच गई। नहर में किशोर के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। कृष्णकांत दो भाई, एक बहन में सबसे बड़ा है। घटना को लेकर चौकी पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल अश्विनी कुमार व नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक गोताखोरों द्वारा किशोर की तलाश की जा रही थी।

Tags:    

Similar News