Kanpur Fire: ट्रैक्टर की चिंगारी से 50 बीघा गेंहू की फसल राख, एक युवक झुलसा

Kanpur News: पतारा के धर्मंगदपुर गांव में देर शाम फसल की कटाई में लगे ट्रैक्टर की चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। खेत पर गेंहू की कटी फसल भी पड़ी हुई थी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-12 14:57 GMT

आग से जलती गेहूं की फसल (Pic:Newstrack)

Kanpur News: घाटमपुर के धर्मंगदपुर गांव में फसल कटाई में लगे ट्रैक्टर की चिंगारी से खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल हो गई। कुछ दी देर में कई बीघा फसल आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। आग की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया।

50 बीघा खड़ी फसल में लगी आग

पतारा के धर्मंगदपुर गांव में देर शाम फसल की कटाई में लगे ट्रैक्टर की चिंगारी से गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। खेत पर गेंहू की कटी फसल भी पड़ी हुई थी। वो भी आग की चपेट में आ गई। आग धीरे-धीरे खेतों में फैलने लगी। आग को देख आस पास के किसान आ गए और आग बुझाने का हर जतन करने लगे। दमकल के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस भी आग बुझाने में जुट गई। खेत पर ट्रैक्टर से काम कर रहा एक युवक आग की चपेट में आ गया।

ट्रैक्टर से निकली चिंगारी बनी आग का गोला

ट्रैक्टर से निकली चिंगारी आग के गोले में तब्दील हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। इस दौरान अचानक हुई बारिश ने आग को धीमा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। किसान ने बताया कि मौसम को देख फसल की कटाई चालू थी। दिहाड़ी पर मजदूर लगा फसल की कटाई कराई जा रही थी। जहां दो चार बीघा फसल ही कट पाई थी और खेत में पड़ी थी। आग की चपेट में दो चार किसानों की फसल आ गई है। आग किस कारण लगी अभी जानकारी नहीं हैं। आग से फसल नष्ट होने से परिवारों का नुकसान हुआ है। कई महीने की मेहनत आग में चौपट हो गई है।

आग से शादी वाले घर में हुआ था नुकसान

बीते गुरूवार को महाराजपुर में चूल्हे की चिंगारी से आठ घरों में आग लग गई थी। आग ने खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया था। इसी आग से एक शादी वाले घर का काफी नुकसान हो गया। आग से घर में रखा दहेज का सारा सामान और नगदी जल गई थी। वहीं दमकल के जवानों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया था।

Tags:    

Similar News