Kanpur News: 17 जिलों के 19326 बूथों से 72000 कार्यकर्ता करेंगे प्रभु श्रीराम के करेंगे दर्शन

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 19326 बूथों से 72000 कार्यकर्ता विभिन्न तिथियों में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-23 12:02 GMT

17 जिलों के 72000 कार्यकर्ता करेंगे प्रभु श्रीराम के करेंगे दर्शन (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 19326 बूथों से 72000 कार्यकर्ता विभिन्न तिथियों में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे। ये बात क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों व अभियानों से जुड़े क्षेत्रीय पदाधिकारियों की पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक बैठक में कहीं।

सबसे पहले कन्नौज जिले से बसों से रवाना होंगे कार्यकर्ता

प्रकाश पाल ने कहा कि 27 जनवरी को सर्व प्रथम कन्नौज जिले के कार्यकर्ता बसों से अयोध्या रवाना होंगे। 29 जनवरी फतेहपुर, 6 फरवरी को कानपुर महानगर (उत्तर/दक्षिण), 10 फरवरी कानपुर ग्रामीण, 13 फरवरी कानपुर देहात, 28 फरवरी इटावा, 29 फरवरी ललितपुर, एक मार्च फर्रुखाबाद, दो मार्च बांदा-चित्रकूट, तीन मार्च औरैया, चार मार्च हमीरपुर महोबा झांसी जिला झांसी महानगर के कार्यकर्ता अयोध्या भेजे जाएंगे। वहीं दर्शन करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।

जिले की सीमाओं पर होगा स्वागत

सभी कार्यकर्ता सूचीबद्ध होकर रवाना होंगे। जिले की सीमाओं पर दर्शन को जा रहे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जायेगा। वहीं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 300 कार्यकर्ता अयोध्या में व्यवस्था की दृष्टि से भी भेजे जा रहे हैं। जहां प्रभु राम की सेवा के साथ आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का भी ध्यान रखेंगे। वहीं रास्ते में सभी कार्यकर्ताओं को नाश्ता भी दिया जायेगा। इस अवसर पर जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। वहीं इस बैठक में पूनम द्विवेदी, अनिता गुप्ता, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, अनूप अवस्थी, जय प्रकाश कुशवाहा, अनिल दीक्षित और उमेश निगम मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News