Kanpur: पुनः मूल्यांकन रद्द करने पर ABVP व BAMS छात्रों ने किया हंगामा, रोड जामकर किया प्रदर्शन

Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने पुनः मूल्यांकन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-15 11:15 GMT

कानपुर में ABVP व BAMS के छात्रों ने किया हंगामा (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने पुनः मूल्यांकन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया था। जिस पर आज सीएसजेएमयू कानपुर में शुक्रवार को बीएएमएस छात्रों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय का रोड जामकर हंगामा किया। जिसके विरोध में आज छात्र-छात्राओं ने मूल्यांकन चालू करने की मांग की। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि तीन दिन में समस्या का समाधान किया जाएगा।

आरोप-जबरदस्ती किया जा रहा फेल

विश्वविद्यालय प्रशासन जबरदस्ती छात्राओं को फेल कर रहा है, जब पुनर्मूल्यांकन कराया तो सभी छात्रों के नंबर 10 से 20 तक बढ़ गए। लेकिन अचानक से नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को बंद किया जा रहा है। इससे प्रकिया से विश्वविद्यालय की परीक्षा लेट हो रही है।

विश्वविद्यालय ने जीरो फीसदी दिया परिणाम

एबीवीपी कार्यकर्ता और मेडिकल कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. केके चतुर्वेदी ने बताया कि अष्टांग हृदय विषय में विश्वविद्यालय ने जीरो फीसदी परिणाम दिया है। जबकि सभी छात्र पास है। पुनः मूल्यांकन न हो इसलिए आनन-फानन में यह किया गया है। यदि अपना यह फैसला नहीं बदलते हैं तो आगे चलकर बढ़ा प्रदर्शन होगा और इसकी आवाज लखनऊ विधानसभा तक जायेगी।

2018 बैच का नहीं हुआ पूरा कोर्स

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस कोर्स को इंटर्नशिप सहित 5 साल का करता है। लेकिन अभी तक कोर्स तक पूरा नहीं हुआ है। इंटर्नशिप की बात तो दूर की रही। प्रशासन इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। और न ही विचार करते है। यदि हंगामा करने की सोचते है। तो नोटिस देने की धमकी देते है।

पिछली बार नोटिस किया था चस्पा

हम लोगों ने इसका विरोध पहले किया था। तो गेट पर नोटिस चस्पा कर दी गई। कि बीएएमएस के छात्र अंदर नहीं आएंगे। जब इसका एक बार फिर विरोध किया तो दोबारा से इस पर ध्यान दे पुनः मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई। फिर से इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने यही काम किया है।

मिला आश्वासन

सभी छात्राओं को डिप्टी रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की सभी मांगे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के सामने रखी जाएगी। 3 दिन के अंदर आपकी समस्याओं का हल निकाला जाएगा। वहीं छात्र-छात्राओं का हंगामा देख विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्र एकता जिंदाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं।

Tags:    

Similar News