Kanpur: जनता के सुझाव से भाजपा बनायेगी अपना संकल्प पत्र - प्रकाश पाल

Kanpur News: प्रकाश पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान कल 1 मार्च से प्रारंभ हो कर 15 मार्च तक चलेगा। हर लोकसभा क्षेत्र में 2 वीडियो वैन चलेंगी जिसको पार्टी के सांसद विधायक झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-29 13:55 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: जनता के सुझाव से ही लोकसभा चुनाव में भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। इसको कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 लोकसभा क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान की वीडियो वैन के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा। यह सब बातें भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आज भाजपा के चल रहे विभिन्न अभियानों की क्षेत्रीय टोली की बैठक में कही।

1 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा अभियान 

प्रकाश पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प सुझाव अभियान कल 1 मार्च से प्रारंभ हो कर 15 मार्च तक चलेगा। हर लोकसभा क्षेत्र में 2 वीडियो वैन चलेंगी जिसको पार्टी के सांसद विधायक झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसको देखते हुए हर कार्यकर्ता भी सक्रिय रहेगा। अभियान को क्षेत्र से मोहित पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष झांसी मुकेश मिश्रा व अचल गुप्ता देखेंगे। यह वैन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मुख्य चौपालों पर खड़ी की जाएंगी। जिसमे लोकसभा चुनाव का आम मतदाता विकसित भारत बनाने के लिए अपने सुझाव लिख कर पेटी में डालेगा।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि इस अभियान के लिए क्षेत्र के सभी 254 मंडलों में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को इसकी जिम्मेदारी दी गई है जो वैन के साथ ही चलेगा और प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर वैन को खड़ा करवाएगा जिससे आम नागरिक भी देश को विकसित बनाने के मोदी जी के संकल्प को पूर्ण करने के उद्देश्य के लिए अपने सुझाव को लिखकर पेटी में डाल सकते है। वहीं इस बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम दिवेदी, अनिता गुप्ता, पवन प्रताप, सुनील तिवारी, पुष्पा तिवारी, हर्ष दिवेदी, संदीप ठाकुर, विकास दुबे सहित मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News