Kanpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी सभी 80 सीटें, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने किया दावा

Kanpur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बुधवार को शहर के बीजेपी कार्यक्रमों में भाग लेने और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-06 08:06 GMT

कानपुर में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष पंकज सिंह (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह बुधवार को शहर के बीजेपी कार्यक्रमों में भाग लेने और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले परिणामों से लगता है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 80 में 80 सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव की हत्या पर पंकज सिंह बोले

पंकज सिंह ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। वे हमेशा आवाज को मजबूत करते रहते थे। उन्होंने इस घटना के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से करणी सेना के अध्यक्ष को धमकी मिल रही थी। फिर भी कांग्रेस सरकार ने उनको सुरक्षा क्यों मुहैया नहीं करायी। बीजेपी सरकार बनते ही पूरे मामले की जांच होगी। वहीं कांग्रेस सरकार में पाले गए अपराधियों की अब खैर नहीं है। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। इस सरकार में कोई भी अपराधी पनप नहीं पाएगा।

सपा-कांग्रेस पर हुए हमलावर

सपा अध्यक्ष के अमेरिका की तर्ज पर चुनाव कराये जाने के बयान पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार 2012 में बनी थी। तब इनको सब ठीक लगता था। कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में बनी तब इनको ठीक लगता था। जहां-जहां परास्त होते हैं। वहां प्रश्नचिह्न लगाने लगते हैं। सिस्टम पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बजाय पार्टी की कार्यप्रणाली की चिंता करनी चाहिए। अगर पार्टी की गतिविधियों पर ध्यान दिया होता तो यह दुर्गति न होती। जहां यह लोग हार जाते हैं वहां इनका ईवीएम को लेकर रोना पीटना चालू हो जाता है।

ध्वस्त हो जाएगा गठबंधन

पंकज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लंबे समय से गठबंधन होता रहा है और इनका कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। कोई विचार नहीं है। यह गठबंधन भी अब ध्वस्त होने लगा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद गठबंधन का टूटना संभव है। इस दौरान कार्यक्रम में बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, सुरेश अवस्थी, विकास दुबे उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News