Kanpur News: घर का काम नहीं करता था छोटा भाई इसलिए मार दी गोली

Kanpur News: आरोपी ने मारे जाने की बात पर कहा है कि अदनान घर का काम नहीं करता था। उसके साथ पूरा परिवार परेशान रहता था और परिवार के लोग हमें परेशान भी करते थे। इसलिए उसने गोली मार दी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-09-27 19:03 GMT

घर का काम नहीं करता था छोटा भाई इसलिए मार दी गोली: Photo-Newstrack

Kanpur News: जूही थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई की कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस ने गिरफ्तारी को टीम लगा दी थी। आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई को इसलिए गोली मारी की वह काम नहीं करता था। बीमारी के कारण उसका इलाज चल रहा है।

घटना मंगलवार सुबह की

बड़े भाई द्वारा तमंचा सटाकर छोटे भाई को गोली मारे जाने का मामला सामने आया था। जामा मस्जिद वाली गली में रहने वाले अजमत खान ने बताया था की छोटा बेटा अदनान रात में छत पर सो रहा था तभी बड़े बेटे आरजू ने छोटे बेटे के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने जांच शुरू की आरोपी आरजू फरार हो गया था। पुलिस टीम तलाश में जुटी थी ।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कबूला जुर्म

घटना को अंजाम देने की बात आरोपी ने पुलिस को बताई तो वहीं गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आरजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। उसका इलाज भी चल रहा है। आरोपी ने मारे जाने की बात पर कहा है कि अदनान घर का काम नहीं करता था। उसके साथ पूरा परिवार परेशान रहता था और परिवार के लोग हमें परेशान भी करते थे। इसलिए उसने गोली मार दी।

पूरा परिवार आरजू से था परेशान

पिता ने बताया कि मेरे और भी दो बेटे हैं। जो अपने अपने व्यापार में लगे हैं। आरजू कुछ नहीं करता है और नेता नगरी में रहकर समय बर्बाद किया करता था। काम करने को कहो तो घर पर सबसे विवाद करता था। वहीं जिसको गोली मारी है। वह बीमार रहता था। उससे भी लड़ाई करता था। अदनान छोटा भाई भी आरजू से काम को कहता था। क्या पता था कि काम को लेकर कहना उसे इतना भारी पड़ जायेगा।

Tags:    

Similar News