Kanpur News: चारपाई पर मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News: महाराजपुर रूमा के निवासी अरविंद गोस्वामी पुत्र अशोक गोस्वामी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि अरविंद शराब का बहुत लती था।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-18 17:38 IST

कानपुर में चारपाई पर मिला युवक का शव (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा कस्बे में एक घर में युवक का शव चारपाई पर मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक शराब का लती बताया जा रहा है। वहीं महाराजपुर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नशे में धुत युवक की मौत

महाराजपुर रूमा के निवासी अरविंद गोस्वामी पुत्र अशोक गोस्वामी (32) वर्षीय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद शराब का बहुत लती था और शराब के कारण घर में विवाद भी आए दिन करता था। देर रात वह शराब पीकर घर आया और आंगन में पड़ी चारपाई में सो गया था।आज मां उसे जब जगाने गई तो वह नहीं उठा। जिसके बाद मां ने शोर मचा दिया। जहां घर के अन्य स्वजन परेशान हो गए। शोर होते ही पड़ोसी भी एकत्र हो गए। हिम्मत जुटा स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां सूचना होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। वहीं पुरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ठ नहीं हो पाया है। मौक़े पर पहुंचीं पुलिस ने परिवारजनों से पूछताछ की है। वहीं पड़ोसियों से भी जानकारी करी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नशे में जान गंवा रहे युवा

कानपुर शहर में अब नशा चरम सीमा पर है। शराब ठेका बंद होने के बाद भी रकम से अधिक रूपए देकर युवा शराब पी रहा है। और स्वास्थ को खराब कर रहा है। वहीं शराब की लत लगने पर पैसा न होने पर घर में विवाद भी कर रहा। जिस कारण घटनाएं ज्यादा बढ़ गई है। और वहीं युवा वर्ग गांजे के नशे का शिकार हो चुका है। छोटी छोटी गुमटियों में गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस अभियान चलते ही यह गांजा बेचने वाले अपना स्थान बदल दे रहे है।

Tags:    

Similar News