Kanpur news: मु्ख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिख किसान ने दी थी जान,एक लाख के इनामी आरोपी के घर हुई मुनादी, कुर्की का नोटिस चस्पा

Kanpur news: चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे फोर्स के साथ जितेंद्र यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी यदि 30 दिनों के भीतर हाजिर नहीं होता है तो घर की कुर्की की जाएगी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-19 13:29 GMT

Kanpur News (Pic: Newstrack)

Kanpur news: धोखाधड़ी करके करोड़ों की जमीन हड़पने के मामले में चकेरी गांव के किसान ने आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में चार इनामिया आरोपी पर कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है।मुख्य साजिशकर्ता पूर्व भाजपा नेता के सहयोगी के घर मुनादी कराकार धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया।आरोपी का पता बताने वाले को इनाम देने की भी बात कही। चकेरी थानाक्षेत्र में नौ सितंबर को किसान बाबू सिंह यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।

एक-एक लाख के इनामिया आरोपी डेढ़ माह से फरार

किसान ने आत्महत्या से पहले मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखा था। किसान की करोड़ों की जमीन को मुख्य साजिशकर्ता यूपी बाल संरक्षण आयोग के सदस्य व पूर्व भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर ने अपने सहयोगी भाजपा नेता शिवम सिंह चौहान, बब्लू यादव, राहुल जैन, मधुर पांडेय, जितेंद्र यादव के साथ मिलकर धोखाधड़ी से हड़प लिया था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले राहुल जैन को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने मधुर पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक-एक लाख के इनामिया आरोपी डेढ़ माह से फरार चल रहे हैं। जिसमें एक भाजपा नेता भी है।

गुरुवार को पुलिस चकेरी गांव पहुंची जहां मुख्य आरोपी इनामिया डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर के सहयोगी जितेंद्र यादव का घर था। पुलिस पूरे रास्ते मुनादी कराकार आरोपी द्वारा किए गए घटनाक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दे रही थी। इस दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे फोर्स के साथ जितेंद्र यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। वहीं जानकारी देने वाले को इनाम देने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी यदि 30 दिनों के भीतर हाजिर नहीं होता है तो घर की कुर्की की जाएगी।

भाजपा नेता समेत चार अन्य आरोपी फरार है

मुख्य आरोपी भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन अंशु दिवाकर है। इसके बाद भी घटना को डेढ़ माह बीत गया है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए कई शहरों और जिलों में दबिशें दे रही है। इसके बावजूद भी भाजपा नेता समेत चार अन्य आरोपी फरार है। जिसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस की कृपा के कारण मुख्य साजिशकर्ता को छोड़कर बब्लू यादव के बाद दूसरे सहयोगी जितेंद्र यादव के घर पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की को नोटिस चस्पा किया गया। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के तेजतर्रार पुलिस कर्मियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता प्रियरंजन 40 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर है। चकेरी पुलिस ने फरार आरोपी भाजपा नेता और सदस्यों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया था। उसकी तलाश में आठ से ज्यादा टीमों में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी छापेमारी कर रहे हैं।

फजीहत होने पर पार्टी से किया बाहर

मुख्य साजिशकर्ता के रूप में भाजपा नेता डॉ प्रियरंजन का नाम आया था।एक माह से भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हो रही थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने फरार प्रियरंजन अंशु दिवाकर को एक लाख का इनाम घोषित होने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया था। फरार चल रहे पूर्व भाजपा नेता को एक महीने तक का मौका दिया, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली। अब उम्मीद है कि प्रियरंजन अंशु दिवाकर सरेंडर कर सकता है। क्यों कि उसके पास अब बचने का कोई भी विकल्प नहीं मौजूद है। पुलिस को भी मजबूरी में धारा 82 और 83 यानी कुर्की का नोटिस चस्पा करने और कुर्की करने की कार्रवाई करनी पड़ेगी। खूब किरकिरी होने के बाद भले ही अंशु दिवाकर को एक लाख का इनामी होने के बाद पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन अभी भी उसे उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग सदस्य से नहीं हटाया गया है। जबकि पीड़ित परिवार लगातार उसे पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News