Kanpur News: विकास कार्य न होने पर भीख मागेंगी महिला पार्षद, बोली- उपेक्षा का दंश झेल रहा है वार्ड नं 14

Kanpur News: वार्ड की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि पिछले साल मई से जब से पार्षद बनी है उसके बाद से लगातार वार्ड में विकास कार्यों की मांग कर रही हैं। लेकिन जब पूरे शहर में ई ई एस एल कंपनी ने मार्ग प्रकाश का कार्य बंद कर दिया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-29 14:07 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर में विकास कार्य न होने पर शहर के पार्षद और निर्दलीय पार्षद प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाने को मजबूर है। जहां एक तरफ अधिकारियों के द्वारा कार्य न होने पर जनता परेशान दिख रहीं है। वहीं विकास कार्यों में उपेक्षा का दंश वार्ड 14 की जनता विकट परिस्थितियों को मजबूर है। विकास कार्य न होने पर विकास कार्य के लिए वार्ड 14 की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने सदन के समस्त अधिकारियों और नगर आयुक्त के पैर छूकर और हाथ में कटोरा और झोली फैलाकर विकास कार्यों की भीख मांगने का कार्य करेगी।

वार्ड की पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने कहा कि पिछले साल मई से जब से पार्षद बनी है उसके बाद से लगातार वार्ड में विकास कार्यों की मांग कर रही हैं। लेकिन जब पूरे शहर में ई ई एस एल कंपनी ने मार्ग प्रकाश का कार्य बंद कर दिया था। तब उनके वार्ड की खराब पड़ी लाइटों को महीनों कहने के बाद भी जब सही नहीं किया गया तो उन्होंने पोल पर चढ़ कर लाइटों को ठीक किया था।

सत्ता पक्ष का पार्षद न होना विकास कार्य में रोड़ा

सत्ता पक्ष में पार्षद न होना ही विकास कार्य में रोड़ा बना हुआ है। उसके बाद नाराजगी के चलते वार्ड को विकास से विरत कर दिया गया। लगातार नगर निगम के चक्कर कार्य कराने के लिए दौड़ रही हूं। लेकिन वार्ड में विकास कार्य को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब कोई चारा और रास्ता नहीं बचा है।

विकास कार्य के लिए कटोरा पकड़ मांगेंगे भीख

पार्षद शालू कनौजिया ने बताया कि 31 जनवरी को होने वाली सदन में नगर आयुक्त के पैर छूकर, कटोरा और झोली फैलाकर विकास कार्यों की मांग करुंगी। इससे शायद नाराजगी दूर हो और वार्ड में विकास कार्य शुरू हो। क्योंकि किसी भी प्रकार की शिकायत को जाओ तो अधिकारी कार्य के लिए हां तो कर देते है। लेकिन कोई कार्य होता नहीं है। फ़ोन पर कोई बात करता नहीं है। गोलमोल जवाब दिया करते है। इससे लगता है कि अधिकारियों के पैर छुने से ही विकास कार्य होगा।

पहले भी कर चुके है अनोखा प्रदर्शन

शालू कनौजिया से पहले इनके पति सुनील कनौजिया इस वार्ड के पार्षद थे। जो कांग्रेस के सदस्य है और अब इनकी पत्नी शालू कनौजिया पार्षद है। क्षेत्र में विकास न होने पर बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। मार्ग प्रकाश विभाग से कई बार लिखित शिकायत की थी। शिकायतों को ध्यान नहीं दिया गया था। नगर निगम बिजली के खंभों पर लगी लाइटों को सुधारने के लिए नहीं आ रहे थे। इसलिए शालू कनौजिया खुद बिजली के पोल पर सीढ़ी लगाकर खंभे पर चढ़ गई। और लाइट ठीक करने लगी। जिसकी सूचना अधिकारियों को मिलते ही कुछ लाइट ठीक की थी।

Tags:    

Similar News