Kanpur News: घनश्याम दास स्कूल पहुंचे लद्दाख के राज्यपाल, प्राचीन भारतीय मुद्रा की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Kanpur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर सोमवार को किदवई नगर घनश्याम दास स्कूल में प्राचीन मुद्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लद्दाख के राज्यपाल ब्रिगेडियर डा. बीडी मिश्रा ने शिरकत की।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-25 07:42 GMT

लद्दाख के राज्यपाल ने किया प्राचीन भारतीय मुद्रा की प्रदर्शनी का अवलोकन (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर सोमवार को किदवई नगर घनश्याम दास स्कूल में प्राचीन मुद्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लद्दाख के राज्यपाल ब्रिगेडियर डा. बीडी मिश्रा ने शिरकत की। राज्यपाल ने कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित कर की। वहीं दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद उन्होंने प्राचीन भारतीय मुद्रा की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर काव्य संग्रह पुस्तिका का विमोचन

कार्यक्रम में राज्यपाल ब्रिगेडियर डा. बीडी मिश्रा ने कहा कि अटल विहारी बाजपेई सबसे अच्छे वक्ता थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर काव्य संग्रह पुस्तिका का विमोचन किया गया। वहीं सभा की एक दीवाल की एक पट पर लिखा था कि पाकिस्तान की महिला पत्रकार ने जब अटल जी से कहा कि आप मुंह दिखाई में कश्मीर दे दे तो मैं आपसे शादी कर लूंगी। अटल जी ने इस जवाब में कहा कि ठीक है फिर दहेज में हमको पाकिस्तान चाहिए। वहीं एक काव्य में कहा था कि सत्य का संघर्ष सत्ता से न्याय लड़ता निरंकुशता से अंधेरे ने दी चुनौती है। किरण अंतिम अस्त होती है। दांव पर सब कुछ लगा है। रुक नहीं सकते टूट सकते है। मगर हम झुक नहीं सकते। वहीं अटल बिहारी बाजपेई ने सबसे पहले हिन्दी में भाषण दिया था।


प्रदर्शनी में दिखी प्राचीन मुद्राएं

प्रदर्शनी में प्राचीन समय के सिक्के दिखे। जिसमें फूटी कौड़ी से कौड़ी से दमड़ी से धेला से पाई से पैसा से आना फिर बना रुपया दिखा गया। प्रदर्शनी में धार्मिक सिक्के, पच्चीस पैसे के सिक्के, दस व बीस पैसे के सिक्के, एक पैसे के सिक्के और वहीं अन्य सिक्के देखने को मिले। वहीं इनसे बनी कहावत आज भी प्रचलित है। फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगा। पाई पाई का हिसाब चाहिए। चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए। आपकी बात सोला आने सच है। ढेला भर काम नहीं करती हमारी बहू। कार्यक्रम में बच्चों और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। जिस कार्यक्रम को देख लोगों की तालियों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल, अचल गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोनू पांडेय, ऋषभ शुक्ला, अभिलाष बाजपेई उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News