Kanpur News: प्रॉपर्टी विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

Kanpur News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-10-02 11:38 IST

शोकाकुल परिजन (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के गुजैनी थाना क्षेत्र में आज भोर सुबह एक घटना देखने को मिली। जहां पति ने प्रापर्टी के विवाद में पत्नी को देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पत्नी को मारने के बाद पति घर से फरार होकर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंच गया। सूचना होते ही पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए, साथ ही आलाकत्ल बरामद किया।

सोते समय सर पर कुल्हाड़ी से किया हमला

पिपौरी क्षेत्र के रहने वाले सतेंद्र जो गार्ड का काम करते है। सतेंद्र की बहू पूजा ने बताया कि ससुर प्रहलाद सैनी काफ़ी समय से कुछ कर नहीं रहें हैं। इनके पैर में काफ़ी समस्या भी है। जिसको लेकर पैर में पट्टी बांधे रहते हैं। ससुर ने क़रीब आठ वर्ष पहले नसीम की सोसाइटी में जगह लेकर मकान बनवाया था। इस मकान के हिस्से में सतेंद्र का परिवार रहता है। एक हिस्से में सास ससुर रहते हैं। ससुर प्रहलाद और सास शशि में आए दिन प्रापर्टी के विवाद में झगड़ा होता था। ससुर आए दिन सास से कहते थे कि ये मकान बेचकर किराए पर रहते हैं। वहीं अपना जीवन यापन करते है। बहू बेटा कहीं भी रहें जाकर इससे हमको मतलब नहीं है। ससुर अपने हाथों से खाना बनाते थे।

सुबह कमरे से नहीं आई आवाज

कल देर रात दस बजे मृतका सास शशि देवी को पूजा ने खाना दिया था। खाना देने के बाद पूजा अपने कमरे में आ गई थी। फिर परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह सास को नाश्ता देने के लिए अंदर गेट का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। पूजा ने पति सतेंद्र को बताया कि कमरे से कोई आवाज नहीं आ रही है। जिस पर सतेंद्र ने गेट को खोला तो अंदर शशि सैनी का शव कमरे में रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। वहीं शव को देख सतेंद्र की चीख निकल पड़ी। जहां घर के अन्य सदस्य आ गए। शव के सिरहाने पर कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी। घर में प्रहलाद के न होने से तलाश कि तो कोई सूचना नहीं मिली। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और आलाकत्ल कुल्हाड़ी को बरामद किया। बेटे के तहरीर पर पुलिस मुकदमा लिख आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

प्रधान ने किया था वीडियो वायरल

हत्या करने के बाद प्रहलाद सुसाइड करने झांसी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। सुबह ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े होने पर इनकी फ़ोटो क्षेत्र के प्रधान ने वायरल की थी। जिस पर पुलिस को सूचना होते ही मौक़े पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इतने में ही पुलिस को घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी हो गई। पुलिस परिजनों से सभी जानकारी जुटा रही है।

बहू ने दी परिवार की जानकारी

सतेंद्र की बहु ने बताया कि छोटे देवर सुरेंद्र अपनी पत्नी खुशबू के साथ नौबस्ता में रहते है। जो माली का काम करते हैं। वहीं मेरे पति सतेंद्र गार्ड है। दो बच्चें भी हैं। हमारे पति मूलरूप से घाटमपुर के रहने वाले हैं। आज घर में बाबा दादी की श्राद्ध भी करनी थी। लेकिन श्राद्ध के दिन ही ससुर ने सास को मौत के घाट उतार दिया। बहु रोते हुए बोल रही थी। एक मकान जो हत्या की जड़ बन गया। मेरा घर सूना हो गया। मेरी सास को कोई बुला दे। 

Tags:    

Similar News