Kanpur News: प्रेमी से मिल पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, मौके पर मौत

Kanpur News: एक टीचर को उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल जलाकर मार दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस को जानकारी होते ही आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-28 13:18 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा में एक टीचर को उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल जलाकर मार दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस को जानकारी होते ही आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचें और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए है। एक आरोपी को हिरासत में लिया।

मृतक फतेहपुर निवासी था

मृतक दया राम(48) पुत्र राम शंकर इनकी शादी(2009)में हुई थी। मृतक मूलरूप से फतेहपुर निवासी था। और कानपुर देहात में सरकारी शिक्षक(समाजशास्त्र)पद पर तैनात था। मृतक चार बहन और एक भाई है। इनका पत्नी संगीता से कुछ माह से विवाद चल रहा था। इनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पत्नी आए दिन कानूनी मामले को लेकर समझौते का प्रयास कर रही थी।

बर्रा 8 में रहती थी पत्नी संगीता

मृतक के भाई अनुज ने बताया कि भाभी संगीता बर्रा आठ में रहती है। वह घर मृतक भाई के द्वारा ही बनवाया गया है। भाभी का पवन नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। प्रेमी पवन का घर में आना जाना है। भाभी के प्रेम सम्बन्ध के चक्कर में मेरे भाई मृतक दयाराम से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। प्रेमी के कारण भाई को छोड़ दिया था। प्रेम सम्बन्ध का विरोध करने पर भाई दयाराम को कानूनी कार्रवाई में फसाने की धमकी देती थी।

समझौते के लिए बुलाया था टीचर को

मृतक के भाई अनुज ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा निवासी संजीव कुमार पेशे से टीचर (वकील) है। इनके घर पर कोचिंग भी चलती है। इन्ही के घर पर मकान मालिक संजीव, प्रेमी पवन,भाभी संगीता ने समझौते के लिए आज घर पर बुलाया था। इन तीनों ने कमरा बन्द कर मेरे भाई मृतक दयाराम को कमरे में बंद कर आग लगा दी है। जिससे उसकी मौत हो गई है।

तीन बार किया मृतक की पत्नी को फोन 

मृतक की बहन ने बताया कि भाभी को तीन बार फोन किया गया। लेकीन तीनों बार फोन नहीं उठाया। और घटना स्थल पर नहीं आई। जिसका पति किसी घटना में न रहें उसकी पत्नी को वहां आना चाहिए। जिससे साफ है कि भाभी ने ही प्रेमी पवन के साथ मिलकर भाई को मारा है।

साला दारोगा ने दी धमकी

मृतक का साला विनोद यूपी पुलिस में दारोगा पद पर तैनात है। साला भी आए दिन अलग होने की धमकी देता था। दारोगा की धमकी के चलते पुरा परिवार दहशत में था। जिससे मृतक भाई की ससुराल में रहता था। वहीं मृतक के परिजनों कहना है कि आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे। और मारने के बाद मृतक की पत्नी संगीता की नौकरी लगवाने की बात बोलते थे।

पत्नी का मायका है रनिया

मृतक की पत्नी संगीता का मायका बड़ी ड्यूली जहानाबाद है। इनके तीन भाई है। जिसमें एक की हत्या हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि मृतक की ससुराल वाले दबंग है। और गांव में भी लोग इनके भाई दारोगा होने के कारण डरते है। वहीं आए दिन पड़ोसियों से भी विवाद चलता है। डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बंद घर में एक व्यक्ति को जलाकर मार दिया गया है। वहीं पुलिस मय फोर्स पहुंची जहां पता चला कि मूलरूप से रहने वाले दयाराम जो कानपुर देहात में सरकारी टीचर है। वह पतरसा संजीव नाम के व्यक्ति के बुलाने पर आए थे।

भाई के द्वारा आरोप लगाया गया है कि भाई दयाराम को बंद करके कमरे में आग लगा दी। जिससे उनकी दम घुटने से इनकी मृत्यु हो गई है। जांच में पता चला तो संजीव नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जो अपने बयान बदल रहा है। वहीं पूछताछ कर रहे है। पति पत्नी में विवाद था। जिसका वाद न्यायालय में चल रहा था। मृतक के भाई अनुज ने संजीव, भाभी संगीता और प्रेमी को इस घटना में शामिल होना बताया जा रहा हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Tags:    

Similar News