Kanpur News: प्रधानमंत्री मोदी ने आपका सम्मान बढ़ाया, विश्व में बढ़ा है देश मान

Kanpur News: जगत गुरु ने दीक्षा के सम्बंध में कहा कि राम जी की दीक्षा कभी भी ली जा सकती है। किसी ने पूछा था कि क्या पितृ पक्ष में दीक्षा ली जा सकती है। गुरु महाराज ने कहा कि कभी भी ली जा सकती है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-10 17:25 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर शहर के शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में भव्य राम कथा का अयोजन चल रहा है। जिसमें जगतगुरु रामभद्राचार्य कथा कह रहे है। कथा को सुनने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ रोज आ रही है। और कथा का आनंद ले रही है। जो भगवान को शरणागत होते हैं। उन्हें भक्ति, दर्शन और संसार से वैराग्य प्राप्त होता है। ज्ञान होने के बाद भी वैराग्य नहीं मिलता, शरणागति होने पर ही वैराग्य मिलता है। यह बात जगतगुरु रामभद्राचार्य ने श्रीमद भागवत कथा में कहा। इसका आयोजन सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में श्री रामाभिराम सेवा संस्थान ने किया है।

दीक्षा के सम्बन्ध में बोले जगत गुरु

जगत गुरु ने दीक्षा के सम्बंध में कहा कि राम जी की दीक्षा कभी भी ली जा सकती है। किसी ने पूछा था कि क्या पितृ पक्ष में दीक्षा ली जा सकती है। गुरु महाराज ने कहा कि कभी भी ली जा सकती है। इसके लिए कभी भी कोई बाध्यता नहीं है। दीक्षा हर व्यक्ति को लेनी चाहिए। वहीं जगत गुरु से आशिर्वाद लेने को भीड़ लग गई।

प्रधानमंत्री मोदी की कि प्रसंशा

रामभद्राचार्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किया वह कोई नहीं कर सकता। आपका सम्मान बढ़ाया। अरे महंगाई बढ़ी वह ठीक हो जाएगी। पर तुम्हारा विश्व में सम्मान तो बढ़ रहा है। हमें सबसे पहले अपने देश के लिए खड़ा होना चाहिए।

भीड़ को देख प्रशासन भी है मौजूद

कार्यक्रम के पहले ही दिन से काफी भीड़ मौजूद हो रही,महिलाओं की भीड़ काफी हो रही हैं। जिसको देख महिला सिपाहियों की ड्यूटी ज्यादा लगाई गई है। वहीं आलाधिकारी भी समय समय पर पंडाल का निरक्षण कर रहे है। और कथा सुनने को जिले के आस पास के लोग आ रहे हैं।

कथा में मौजूद रहे

कथा में रामप्रकाश खंडेलवाल, रवि शंकर सिंह और राजीव भरतिया यजमान रहे। विधायक सुरेन्द्र मैथानी, अन्नू अवस्थी, सुरेश अवस्थी, रविशंकर सिंह और बलदेव सिंह ने किया। बंसल बालकों ने अति सुमधुर भजन प्रस्तुत किया।विजय शुक्ला, अनिल मिश्र, शैलेन्द्र वर्मा, बलदेव सिंह, संजय तिवारी, सोनू मिश्रा, अंशिका मिश्र, जितेंद्र दुबे,गौरव अग्रवाल मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News