Kanpur news: जय जवान अन्याय के विरुद्ध पोस्टर जारी, कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निवीर योजना को निरस्त कर स्थाई करने की उठाई मांग

Kanpur news: अग्निवीर योजना के विरुद्ध सोशल मीडिया में अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में इस योजना का विरोध करने के लिए न्याय योद्धा ग्रुप तैयार किए जाएंगे व भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कराया जाएगा। वहीं फरवरी माह में इस मुद्दे को कानपुर आने वाली कांग्रेस की यात्रा में शामिल किया जायेगा।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-11 14:22 GMT

Kanpur News (Pic: Newstrack)

Kanpur News: 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अभिनव कुमार प्रदेश महासचिव अंशुल यादव व कानपुर विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अभय कठेरिया ने शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की उपस्थिति में जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध का पोस्टर जारी करते हुए प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में पोस्टर किया जारी

रविवार को कांग्रेस की युवा विंग राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अभिनव कुमार प्रदेश, महासचिव अंशुल यादव व कानपुर विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष अभय कठेरिया ने शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की उपस्थिति में जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध का पोस्टर जारी किया।

कांग्रेस देश प्रदेश में युवाओं की नौकरी को लेकर 2024 लोकसभा चुनाव में मुद्दा प्रमुखता से उठाएगी। रविवार को जय जवान अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध का पोस्टर जारी करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने अग्निवीर योजना को निरस्त कर स्थाई किए जाने की मांग उठाई है। वर्ष 2019 से 2022 के बीच सेवा में चयनित डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग हो और स्थाई सेवा भर्ती की बहाली व अग्निपथ योजना तत्काल निरस्त करते हुए वर्तमान अग्निवीरो का स्थाई प्रबंध किया जाएं। जिससे देश का युवा नौकरी के लिए भटके नहीं। वहीं युवा इस सरकार में बेरोजगार हो रहा है।

अग्निपथ योजना तत्काल निरस्त

2019 से 2022 के बीच सेवा में चयनित डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की तत्काल जॉइनिंग के साथ अग्निपथ योजना तत्काल निरस्त करें। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय छात्र संगठन नौजवानों के हक की लड़ाई को कांग्रेस अपना मुद्दा बनायेगी। और इनकी लड़ाई लड़ेगी।

कोचिंग संस्थानों रोजगार कार्यालय के बाहर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

प्रत्येक कॉलेज में कोचिंग सेंटर एवं स्पोर्ट्स एकेडमी और रोजगार कार्यालय के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। और लोगों को इस अंधकारी योजना को लेकर जागरूक करेगा।राहुल गांधी तक संदेश पहुंचाएगा की 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने पर तुरंत इस योजना को समाप्त किया जाएगा।और अग्नि वीरों को स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।

सोशल मीडिया में चलेगा अभियान

अग्निवीर योजना के विरुद्ध सोशल मीडिया में अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में इस योजना का विरोध करने के लिए न्याय योद्धा ग्रुप तैयार किए जाएंगे व भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कराया जाएगा। वहीं फरवरी माह में इस मुद्दे को कानपुर आने वाली कांग्रेस की यात्रा में शामिल किया जायेगा।

Tags:    

Similar News