Kanpur Road Accident : ओवर ब्रिज क्रॉस कर रहीं महिलाओं को कार ने रौंदा, तीन की मौत, महिला और बच्ची घायल

Kanpur Road Accident : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की देररात बड़ा हादसा हो गया है, यहां महाराजपुर में सड़क पार कर रहीं महिलाओं को कार ने रौंद दिया है। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 3 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 2 की हालत नाजुक बनी हुई है।

Written By :  Rajnish Verma
Report :  Anup Pandey
Update: 2024-05-21 15:19 GMT

Kanpur Road Accident (Photo - Newstrack)

Kanpur Road Accident : उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार की देररात बड़ा हादसा हो गया है, यहां महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव में देर शाम ओवर ब्रिज क्रास कर रहीं महिलाओं को तेज रफ़्तार वैन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जहां टक्कर लगने से तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे में घायल एक महिला और बच्ची को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के परिजन घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन से अधिक महिलाएं देर शाम हाथीपुर ओवर ब्रिज क्रास कर अपने-अपने निवास जा रही थीं। तभी कानपुर की तरफ़ से फतेहपुर की ओर जा रही तेज रफ़्तार वैन ने इन महिलाओं को ब्रिज क्रास करते समय जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे मौके पर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई। टक्कर की आवाज सुन स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे तो घटना देख शोर शराबा होने लगा। वहीं भीड़ एकत्र होते ही पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मौक़े पर पहुंची। और मृतकों को पीएम भेजा। और एक घायल महिला और बच्ची को काशीराम अस्पताल भेजा।

अस्पताल बना छावनी

घटना के बाद से मृतकों के परिजन काशीराम पहुंचे, जहां अस्पताल में ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया। बड़ी घटना और हंगामे को देख अस्पताल परिसर पूरा छावनी बन गया। वहीं पुलिस वैन चालक की भी तलाश कर रही है। वहीं बताया जा रहा है कि वैन में भी सवारियां थी। हो सकता है उसमें भी कुछ लोग घायल हो। 


पुलिस उपायुक्त पूर्वी एस.के.सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र महाराजपुर में सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें 3 महिला की मौत हो गयी है। एक अन्य महिला व बच्ची घायल़ हुई है, जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Tags:    

Similar News