Kanpur News: नाली विवाद में बुजुर्ग ने दंपत्ति पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पति की मौत पत्नी घायल

Kanpur News: नाली विवाद में बुजुर्ग ने पड़ोसी दंपत्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पड़ोसी युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-06-29 15:42 GMT

नाली विवाद में बुजुर्ग ने दंपत्ति पर किया कुल्हाड़ी से हमला, पति की मौत पत्नी घायल: Photo- Newstrack

Kanpur News: नाली से झाखड़ हटाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। जहां विवाद के बाद बुजुर्ग ने पड़ोसी दंपत्ति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पड़ोसी युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं मृतक की पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना होते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। और हमले में घायल मृतक की पत्नी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। पुरी घटना सजेती थानाक्षेत्र के अकबरपुर बीरबल गाँव की है।

कुल्हाड़ी से हमला पति की मौत

सचेती के ग्राम अकबरपुर बीरबल में एक व्यक्ति ने नाली के विवाद में एक महिला ममता एवं उसके पति अरविंद को कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।जहाँ महिला के पति अरविंद को काट दिया।जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।वहीँ महिला ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची। और गांव में फोर्स लगा। बुजुर्ग की तलाश कर आरोपी को मैं कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया। वहीं घायल महिला को हैलट अस्पताल भेजा गया है। और पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी है किसान

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी मूलचंद्र और मृतक कुलदीप का काफी समय से किसी न किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।आज भी नाली को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर काफ़ी देर दोनों लोगों में बहस हो गई। तो कुलदीप की पत्नी भी आ गई। जहां मूलचंद्र से बहस करने लगी। इतने में आरोपी मूलचंद्र घर से कुल्हाड़ी लेकर आ गया। और दंपत्ति ममता और कुलदीप पर वार कर दिया। जिसमे कुलदीप के गर्दन में कुल्हाड़ी लगते ही गर्दन कट गई। जहां मौक़े पर मौत हो गई। तो वहीं कुलदीप की पत्नी ममता पर करीब एक दर्जन वार कर दिए। जहां ममता गम्भीर घायल हो गई।

हत्या करने के बाद आरोपी ने की पूजा

नाली के विवाद में कुलदीप की हत्या करने के बाद आरोपी मूलचंद कहीं भाग नहीं,जबकि वह अपने घर गया और स्नान किया स्नान करने के बाद पूजा की।तभी घटना की सूचना मिली पुलिस को मूलचंद के घर पहुंची जहां पूजा कर रहे मूलचंद के बारे में जानकारी ली। पूजा कर रहे मूलचंद ने अपना परिचय दिया तो पुलिस ने उसकी हिरासत में लेकर कुल्हाड़ी बरामद की।

Tags:    

Similar News