Kanpur news: लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का संचार, अबकी बार 400 पार मोदी सरकार

Kanpur news: क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी नें बताया, अधिवेशन में सभी सांसद, विधायक,राज्यसभा, विद्यान परिषद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक,लोकसभा विस्तारक,नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत/जिला पंचायत के अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष भाग लेंगे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-16 16:08 GMT

Kanpur News: (Pic:Newstrack)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी के 17-18 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आज कानपुर महानगर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष कानपुर उत्तर दीपू पाण्डेय, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा सहित 37 प्रमुख पदाधिकारी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए दिल्ली रवाना हुए।

2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व यह अधिवेशन

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल नें कहा, 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व यह अधिवेशन निश्चित तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने मे सहायक सिद्ध होगा और लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का संचार करेगा, और अबकी बार 400 पार के नारें को भी बुलंद करेगा।

सांसद से लेकर नगर निगम के पदाधिकारी होंगे शामिल

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी नें बताया, इस अधिवेशन में सभी सांसद,विधायक,राज्यसभा,विद्यान परिषद,जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी,लोकसभा प्रभारी,संयोजक,मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष/संयोजक,लोकसभा विस्तारक,नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत/जिला पंचायत के अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष महामंत्री राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी गण भाग लेंगे।

सांसद विधायक भी हुए रवाना

दिल्ली रवाना होनें वाले प्रमुख नेताओं में सुरेंद्र मैथानी,सलिल विश्नोई,नीलिमा कटियार,पूनम द्विवेदी राधेश्याम पाण्डेय,दिनेश राय,पूर्व संगठन मंत्री के डी त्रिवेदी अनिल मिश्रा,श्रीकिशन दीक्षित,दिवाकर मिश्रा,समेत सभी सांसद विधयाक अध्यक्ष समेत अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता भारत माता की जय के उद्घोष के साथ रवाना हुए ।

Tags:    

Similar News