Kanpur News: मंत्री नंदी ने सपा-कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राहुल गांधी को बताया ‘खतरे का निशान’

Kanpur News: औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल नंदी गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा की।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-07 09:51 GMT

कानपुर पहुंचे औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल नंदी (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल नंदी गुरुवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा की। इसके बाद किदवई नगर स्थित केके गर्ल्स कालेज में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां मंत्री ने लाभार्थियों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि गरीब साहूकार के चंगुल में फंसा रहता था। बाप के बाद बेटा भी कर्ज चुकाता रहता था। आज पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहणी पटरी वाले तरक्की कर रहे हैं।

EVM पर सवाल करने वाले कांग्रेस और सपा पर दिया बयान

सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस पर और कांग्रेस सपा पर खूब टीका टिप्पणी करें। बिहार और बैंगलोर में जो ठगबंधन बैठक हुई। हमने अपने ट्वीट पर कहा था। उसका तुरंत जवाब भी मिला। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को पॉलिटिकल फेलियर और खतरे का निशान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ना यह दर्शा रहा है कि लोग अब भाजपा से जुड़ रहे हैं। वह देश की तरक्की और भारत को विश्वगुरु बनते देखना चाहते हैं। सोमवार को कानपुर आये औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किदवई नगर स्थित एक स्कूल में पत्रकारों से बातची के दौरान यह बातें कही।

सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या पर नंदी ने कहा

राजस्थान में सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या पर नंदी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधी अब बचेंगे नहीं। सरकार आतंक का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीएसएफ के जवानों पर हमला करने वालों को हमने घुसकर मारा है। हत्या करने वाले भाग नहीं पाएंगे। उनको सजा जरूर मिलेगी।

योजनाओं का मिलेगा लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में अंतिम पंक्ति तक बैठे लोगों को योजना का लाभ दिलाना है। योजना का लाभ जिन लोगों को मिल चुका है। वह लोग अपना अनुभव शेयर करें और जिनको नहीं मिला उनको योजनाओं के बारे में बताएं। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, अविनाश सिंह चौहान, डीएम विशाख जी अय्यर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News