Kanpur News: सवारियों से भरा पिकअप पलटा, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Kanpur News: कानपुर में रामनवमी के पर्व पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी फिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-17 10:58 GMT

घायलों का इलाज करते डॉक्टर (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर में रामनवमी के पर्व पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी फिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। क्षमता से अधिक लोग पिकअप में भरे थे जिस वजह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें महिला समेत तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। श्रद्धालु राम नवमी के दिन फतेहपुर से कानपुर बारा देवी मंदिर जा रहे रहे थे। दो लोडर में करीब 40 लोग सवार थे। छः लोगों को हैलट अस्पताल भेजा गया जबकि घायलों का इलाज काशीराम अस्पताल में चल रहा है। मामला चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा इलाके का है।

दो पिकअप में सवार थे 40 लोग

दो पिकअप में करीब 20-20 लोग बैठे थे। जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें महिला समेत तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि आज राम नवमी के दिन ये सब जवारा लेकर के फतेहपुर से कानपुर बारा देवी मंदिर आ रहे रहे थे। तो चकेरी थाना क्षेत्र सनिगवां इलाके के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से महिला सहित तीन लोग दब गए थे। जिनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पिकअप में लगभग 25 व्यक्ति सवार थे। जिसमें कमलेश (45) भोला प्रसाद (60) और दादी (50) की मृत्यु हो गई। वहीं नन्दनी, उर्मिला देवी, कुशमा देवी, मकदूम, मैगी देवी, शिव प्यारी, शोभा देवी, कमला, शियाराम, माया देवी, देवरती, सुरती देवी और सुमिश्रा को घायलों अवस्था में काशीराम अस्पताल एवं ट्रामा सेन्टर रामादेवी लाया गया। कुछ की स्थिति गम्भीर होने के कारण घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) कानपुर नगर रेफर कर दिया गया। गुडिया, कलावती, प्रतिभा और भिख्खू पुत्र रहमान का इलाज काशीराम अस्पताल एवं ट्रामा सेन्टर रामादेवी में इलाज चल रहा है। डीसीपी पूर्वी व एसीपी चकेरी व थाना चकेरी का फोर्स मौके पर मौजूद है। मृतकों का पंचायतनामा की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। घायलों व मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे है।

फतेहपुर से बारादेवी आ रहे थे श्रद्धालु

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह फतेहपुर के रहने वाले बताएं जा रहें है। फतेहपुर से दर्शनार्थी थे। दो पिकअप में बीस बीस लोग थे। और कानपुर के बारादेवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। ये पिकअप गाड़ी चालक की वजह से अनियंत्रित हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी और चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची। इसमें महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। छः लोगों को हैलट रेफर किया गया है। घायलों में सभी का इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News