Kanpur News: आम तोड़ते समय टूटी टहनी, चली गई रिटायर फौजी की जान

Kanpur News: शव को हैलट मोर्चरी में रखवा दिया गया है।पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-05-18 09:05 GMT

आम तोड़ते समय टूटी टहनी, चली गई रिटायर फौजी की जान  (photo: social media )

Kanpur News: कानपुर जिले के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के हैलट अस्पताल में रिटायर फौजी जो सुरक्षा गार्ड के रुप में कार्यरत थे। जहां आज नौकरी के समय आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर गंभीर घायल हो गए। वहीं खड़े अन्य गार्डों ने तुरंत हैलट परिसर में भर्ती कराया। जहां कुछ देर उपचार के तुरंत बाद गार्ड की मृत्यु हो गई। वहीं थाना प्रभारी स्वरूप नगर को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमॉर्टम भेजा l।

आम तोड़ने में टूटी टहनी तो गिरा गार्ड मौत

आज स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के हैलट हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत दिनेश शर्मा पुत्र दाहिवीर शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी 251 योगेंद्र विहार जो थाना हनुमंत विहार में रहते थे। और वह रिटायर फौजी थे।आज दिनेश ड्यूटी के दौरान हॉस्पिटल परिसर में ही आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़े थे।अचानक पेड़ की डाल टूटने के कारण गिर गए। जिससे वह गंभीर घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए हैलट इमरजेंसी लाया गया था। इलाज के दौरान दिनेश शर्मा की मृत्यु हो गई है।

शव भेजा पोस्टमॉर्टम

बताया जा रहा है कि गिरने से उनके सर पर गंभीर चोट आ गई। जिससे सर में ब्लड जम गया था। वहीं इस बात की जानकारी स्वरूप नगर पुलिस को दी गई। जहां सूचना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को हैलट मोर्चरी में रखवा दिया गया है।पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

घर में मचा कोहराम

दिनेश शर्मा की मौत की सूचना मिलते ही घर में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजन हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां शव देख बिलख पड़े। वहीं आस पास खड़े साथ आए लोगों ने परिवार को संभाला। परिजनों ने बताया कि फौज से रिटायर होने के बाद सुरक्षा गार्ड के रुप में हैलट परिसर में तैनात थे।

Tags:    

Similar News