Kanpur News: पेशी पर पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी, बोले - जो होगा समय पर होगा, समय के साथ इंसाफ भी होगा

06 दिसंबर 2022 को कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र की डिफेन्स कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के ऊपर आरोप लगाया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-26 07:45 GMT

सपा विधायक इरफान सोलंकी (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: कानपुर शहर के जाजमऊ अग्निकांड में फसे समाजवादी पार्टी के विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। जिसके चलते दोनों भाइयों को एक बार फिर महराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। दोनों भाईयों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ कानपुर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं पेशी के दौरान पुख्ता इंतजाम किये गए। इरफ़ान सोलंकी के परिवार में उनकी पत्नी और रिश्तेदार भी मिलने कोर्ट परिसर पहुंचे। जहां उन्हें अभी तक मिलने से रोका गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में कुछ समय के लिए छोटी सी मुलाकात का वक्त दिया जा सकता है।

क्या था अग्निकांड

06 दिसंबर 2022 को कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र की डिफेन्स कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के ऊपर आरोप लगाया था। कि दोनों भाइयों ने मिलकर उनके प्लाट को आग के हवाले कर दिया था। नजीर फातिमा के आरोप पर एक एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई,वारदात में होने की सलिंप्ता मिली थी। जिसमें पुलिस ने गिरफ़्तारी वारंट जारी करते हुए सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई की तलाश कर इस पर पुलिस ने कानून का अगला कदम उठाते हुए सम्पति कुर्की का नोटिस जारी कर दिया था। सपा विधायक ने अपने भाई रिजवान के साथ कमिश्नर पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपने आपको आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को कानपुर कोर्ट में पेश किया था। कुछ दिनों बाद सुरक्षा की दृष्टि से दोनों भाइयों को महराजगंज जेल को रेफर किया गया था। और तब से आज तक दोनों पेशी पर कानपुर लाया गया।

इंसाफ को लेकर बोले इरफान

सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को पेशी के लिए कानपुर लाया गया है। इस दौरान पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हुए सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने मीडिया से बोलते हुए कहा कि मेरे साथ फैसला नहीं इन्साफ होगा।

Tags:    

Similar News