Kanpur News: मां की हत्या के बाद बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पहले कश्यप नगर में नीता महिला की हत्या कर दी गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद जितेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-07-14 15:10 GMT

मृतक मां और बेटे की फाइल फोटो (Pic: Newstrack)

Kanpur News: कानपुर ज़िले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में दो दिन पहले कश्यप नगर में नीता महिला की हत्या कर दी गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद जितेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद बच्चों के पालन को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने पति जितेंद्र को थाने से छोड़ दिया था। तो आज रविवार को बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं बेटी अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज चल रहा हैं।

बेटी का चल रहा इलाज

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि जितेन्द्र मूलरूप से ककवन क्षेत्र का रहने वाला है। जहां दोनों बच्चों को लेकर चला गया था। आज रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सात वर्षीय बेटे शनि की मौत हो गई। ओर बेटी प्रीति (3) की हालत गंभीर है। बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल कल्याणपुर में चल रहा है। मौत की सूचना पाकर जितेंद्र के मायके पक्ष के लोग कल्याणपुर हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां थाना कल्याणपुर पुलिस ने ककवन थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया गया।

ससुराल वाले बोले बच्चें की मौत में पिता का हाथ

मृतक नीता की मां ने बताया कि पहले बेटी की हत्या कर दी। अब समझौते के बाद यह बच्चों को मार अलग जीवन जीना चाहता था। जहां दोनों बच्चों को जहर दे दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं आज गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि आपके नाती की मौत हो गई है है। जिसे दफनाने के लिए जा रहें है और नातिन की भी हालत गंभीर बनी हुई हैं। बच्चों की मौसी बोली यदि जितेंद्र जेल चला गया होता तो आज बच्चें बच गए होते। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों की परवरिश को देख जमीन बच्चों के नाम कर दवाब बनाया और समझौता करा लिया। बच्चों को पिता के साथ जानें को कहा। डॉक्टरों ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण लूज मोशन की समस्या हुई है। बच्ची के सलाइवा को सुरक्षित कर लिया है। बच्चों को जहर दिया गया है यह कह नहीं सकते है।

एसीपी अभिषेक पाण्डेय का कहना है कि दो दिवस पूर्व एक महिला जो कश्यप नगर निवासिनी थी उनकी मृत्यु पर परिजनों द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया गया था, किंतु पीएम परीक्षण में मौत का कारण स्पष्ट ना होने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। आज मृतका के दो बच्चों की तबियत खराब होने पर उपचार हेतु कल्याणपुर के प्राइवेट अस्पताल लाया उसमें एक बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत प्राइवेट चिकित्सक ने डायरिया के कारण होना बताया गया है। सभी आरोपों के बारे में जाँच की जा रही है।

Tags:    

Similar News