Kanpur News: सौतेली मां की पिटाई से बेटी की मौत, मरा समझ बेटी को छुपा दिया फूस के ढेर में

Kanpur News: वहीं, बेटी की मारपीट की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बेटी घर में नहीं मिली। जहां महिला पुलिस द्वारा सौतेली मां को हड़काया गया तो उसने सब बात कबूल की।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-04 07:34 GMT

Kanpur News (Photo/Video: Social Media)

Kanpur News: कानपुर शहर के अरौल थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां ने नौ वर्ष की बेटी को जमकर पीट दिया। इसके बाद उसको मरा समझ छत पर पड़ी फूस के ढेर में छिपा दिया। वहीं, पड़ोसियों को पीटने के आवाज आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस पहुंची और बेटी को फूस से निकाल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला अरौल गजना गांव में शनिवार देर रात की है। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला गजना गांव का

पुलिस जानकारी के मुताबिक मो. अनीस की पत्नी मीरा का पांच वर्ष पूर्व टीबी की बीमारी से निधन हो गया था। पहली पत्नी से अनीस के चार बच्चे 11 वर्षीय रेहान, नौ वर्षीय रिहाना, सात वर्षीय फरजाना और पांच वर्षीय गुलफ्शां हैं। मीरा की मौत के बाद अनीस ने दूसरे राज्य में जाकर फरजाना से दूसरा निकाह कर लिया था, जिससे एक बच्ची डेढ़ वर्षीय हुमैरा है। गांव ग्रामीणों ने बताया कि फरजाना पहली पत्नी के बच्चों से काम को लेकर मारपीट करती थी। अपनी जीविका के लिए वह बच्चों से भीख भी मंगवाती थी। कल भी देर रात सौतेली मां ने बेटी रिहाना(9) को काम को लेकर मारा था। जहां उसको मरा समझ छत पर रखी फूस में छिपा दिया था। वहीं बेटी की मारपीट की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बेटी घर में नहीं मिली। जहां महिला पुलिस द्वारा सौतेली मां को हड़काया गया तो उसने सब बात कबूल की।

कल ही नहीं आए दिन मारती थी, सौतेली मां

पहली पत्नी के अन्य बच्चों ने बताया कि मां के न रहने की बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से सौतेली मां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मारती थी। कभी कभी तो खाना भी नहीं देती है। जहां हम लोग भीख मांग कर खाते थे। वहीं मांगी हुई भीख के पैसे भी मां ले लेती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बालिका के शरीर और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं कुछ पुरानी चोट के भी निशान है।पूछताछ में बालिका को फूस के ढेर में छिपने की बात कही है। जब अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

एसीपी बिल्हौर ने बताया कि थाना क्षेत्र अरौल के गजना गांव की एक नाबालिक लड़की को उसकी सौतेली मां ने मारपीट कर घायल कर देने पर पड़ोसियों ने देखा और उसकी सूचना 112 पर दी। बच्ची को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों के उपचार के समय बच्ची की मृत्यु हो गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News