Kanpur News: नाली के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, दो महिलाएं घायल, वीडियो वायरल

Kanpur News: थाना चकेरी क्षेत्र में महिलाओं के दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे की नौबत आ गई। दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने पर दो महिलाएं घायल हो गई।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-25 16:10 GMT

Kanpur News (Pic:Newstrack) 

Kanpur News: कानपुर शहर के थाना चकेरी क्षेत्र में महिलाओं के दो पक्षों में नाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे की नौबत आ गई। दोनों पक्षों से लाठी डंडे चलने पर दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए भेजा। वहीं दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाली का पानी बना विवाद तो चले लाठी डंडे

थाना जाजमऊ के वाजिदपुर में रहने वाले मोहम्मद शब्बीर प्राइवेट कर्मचारी है और घर में पत्नी मुन्नी रहती है। पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद शारिक की पत्नी खातून से नाली के पानी निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं ने और घर की महिलाओं को बुला लिया। जिसके बाद महिलाएं एकत्र हो गई। हाथ पांव से बात नहीं बनी तो बात लाठी डंडों पर आ गई। और एक दूसरे को पकड़ लाठी डंडों से पीटने लगे। पिटाई का वीडियो भी पास में खड़ी एक युवती ने बना लिया।लगी और यह वीडियो वायरल होते ही इस मारपीट की जानकारी पुलिस को हुई।

सूचना पाकर पुलिस ने मामले को शांत कराया। मारपीट में घायल मुन्नी और खातून को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। एसीपी कैंट अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल महिलाओं का इलाज कराया जा रहा है। वीडियो में महिलाएं एक दूसरे को डंडे से मारती नजर आ रही है। कुछ युवतियां भी इस विवाद में अपना हाथ साफ़ कर रही है। वहीं घर के छोटे छोटे बच्चें भी इस मारपीट में डंडा लेकर महिलाओं को मार रहे है। हर महिला युवती बच्चों के हाथ में डंडा नजर आ रहा है।

मजाक करने में महिलाओं ने की युवक की पीटाई  

सचेती असधना गांव के रहने वाले नीरज 'सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी मेरे परिवार के ही विजय शंकर सचान, पत्नी रानी, बेटी छोटू के साथ जा रहे थे। जिस पर मैंने मजाक कर दिया था। जिस पर विजय शंकर की पत्नी और बेटी युवक को खींचकर अपने दरवाजे पर लेकर लाठी-डंडों से पीट दिया था।

Tags:    

Similar News