Kanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जले दो भाई, सोते समय हुआ हादसा

Kanpur News: अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर व अन्य अधिकारी थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची हैं। हरीश चन्दर ने बताया कि मौके का मुआयना कर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-03-20 04:13 GMT

मृतक भाइयों का फाइल फोटो (Newstrack)

Kanpur News: कानपुर सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में देर रात्रि ग्राम कसीगवा के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो मौसेरे भाईयों की आग में जलकर मौत हो गई। वहीं, जब आस पास के लोगों ने आग की लपटें देखी तो जैसे तैसे आग बुझाई। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आग लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। मौके पर थाना प्रभारी सेन पश्चिम पारा पहुंचे। उन्होने घटना को देख आलाधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। वहीं परिवार के द्वारा तहरीर दी जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौसेरे दो भाईयों की मौत

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मौसेरे भाई है। अनिल पुत्र स्वर्गीय हरिनाम सिंह (23) एवं राज पुत्र प्रेम कुमार( 22) काफी समय से एक साथ ही रह रहे थे। अनिल गैस सिलेंडर का काम करता था। अनिल की शादी गल्ला मंडी नौबस्ता में तय हुई थी, जो अप्रैल माह में होनी थी। वहीं, राज बाइक रिपेयरिंग का काम करता था। अनिल के माता पिता दोनों ही बचपन में खत्म हो गए थे।  अनिल घर में अकेला रहता था। वहीं, राज अकसर आकर अनिल के साथ रुक जाता था। मंगलवार भी राज आकर रुक गया। दोनों देर रात खाना खाने के बाद सो गए थे। रात्रि के करीब 2 से 3 बजे के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही दोनों की चीख सुन आस पास के लोग आ गए। जैसे तैसे आग को काबू पाया गया। लेकिन, तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, परिवार के लोगों को पड़ोसियों ने जानकारी दी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक अनिल अपने मौसी के लड़के राज के साथ अपने मकान में सोया हुआ था। 


मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर व अन्य अधिकारी थाने की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची हैं। हरीश चन्दर ने बताया कि मौके का मुआयना कर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा जो भी तहरीर दी जायेगी उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। वहीं जानकारी पर पता चला है कि इन लोगों का कोई पारिवारिक विवाद चलता था। घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ पाया गया है। जांच की जा रही है। कमरे में गैस सिलेंडर और कुछ दूरी पर बाइक खड़ी थी। जो जलकर राख हो गई है।

पारिवारिक विवाद में लगाई गई आग

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद काफी समय से चला आ रहा है। जिसमें आए दिन विवाद भी होता था। जिसको लेकर पंचायत भी हुई है। वहीं, कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ है। जिसकी खुन्नस को लेकर इन दोनों को आग से जलाकर मार दिया गया है। वहीं, परिवार के लोग अपनी जबान से किसी का नाम लेने से कतरा रहे है। 

Tags:    

Similar News