Kanpur news: दो सगे भाइयों ने बढ़ाया कानपुर का मान, इंटर-हाई स्कूल में किया प्रदेश टॉप

kanpur topper: इंटर छात्र अनिकेत साहू और हाई स्कूल छात्र अभिषेक साहू जो सगे भाई है। अनिकेत अभिषेक ने बताया कि पिता दिनेश कुमार साहू प्राइवेट जॉब करते है। और मां संगीता ग्रहणी हैं।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-04-20 22:10 IST

kanpur topper: एक प्रसिद्ध फिल्म का के गाने की कुछ लाइन आज यूपी बोर्ड के रिजल्ट पर कुछ सही साबित हो रही है। जहां एक ही कॉलेज में इंटर व हाई स्कूल में पढ़ने वाले सगे भाईयों ने प्रदेश में टॉप किया हैं। इससे परिवार स्कूल का मान बढ़ा है। दोनों बेटों के रिजल्ट आते ही घर में खुशी मच गई। ये सगे भाई नौबस्ता के संजय गांधी नगर में रहने वाले है।

अनिकेत साहू और अभिषेक साहू ने किया प्रदेश टॉप

शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा के इंटर छात्र अनिकेत साहू का प्रदेश में पांचवा स्थान जिसमें 485/500 नंबर और 97% बने है। वहीं अभिषेक साहू के हाई स्कूल में 584/600 जहां 97.33% आएं हैं। शिवाजी इंटर कालेज के अध्यापक ने बताया कि दोनों ही भाई पढ़ने में अच्छे है। पढ़ाई के अलावा किसी में रुचि नहीं है।

पिता करते है प्राइवेट नौकरी

इंटर छात्र अनिकेत साहू और हाई स्कूल छात्र अभिषेक साहू जो सगे भाई है। अनिकेत अभिषेक ने बताया कि पिता दिनेश कुमार साहू प्राइवेट जॉब करते है। और मां संगीता ग्रहणी हैं। हम दोनों भाई आज के समय को देख मोबाइल से दूर रहते है। और दोनों ही एक साथ पढ़ाई करते है। और वहीं इस पढ़ाई के साथ एक ही सफर को तय कर रहें है। दोनों ने ही एनडीए की तरफ़ जानें का सोच रखा है। दोस्ती से दूर रहते है। पिता के परिश्रम को देख पढ़ाई में रुचि बनाई हैं। आज तक पढ़ाई में कभी कोई बांधा नहीं आई हैं।

यूपीएससी की करेंगे तैयारी

काजल शर्मा ने प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है। उनके पिता पुत्तन शर्मा प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां रजनी गृहणी है और घर में एक छोटी बहन मेघा शर्मा है। काजल ने कहा कि पढ़ाई को लेकर कोई समय निर्धारित नहीं होता है, जब आपको समय मिले तब पढ़ना चाहिए और सोशल मीडिया से दूरियां बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि आज के समय में सबसे ज्यादा समय लोगों को सोशल मीडिया में ही बर्बाद हो रहा है। इसी समय को अगर हम लोग अच्छे से प्रयोग कर ले तो जीवन में बदलाव आ सकता है काजल ने आर्ट में 96, मैथ में 97, साइंस में 97, सोशल साइंस में 97, हिंदी में 97, इंग्लिश में 97 अंक प्राप्त किए हैं।

Tags:    

Similar News