Kanpur News: प्यार के लिए सुहाग का कत्ल, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने चाय में दे दिया जहर

Kanpur News: दोनो अभियुक्त वर्ष 2019 से आपस में प्यार करते हैं। दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं तथा एक ही विद्यालय में एक साथ पढाई करते थे। दोनों एक दूसरे को पाना चाहते थे। लेकिन, अलग अलग जातियों के होने के कारण दोनो की शादी नहीं हो सकी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-12-02 08:53 GMT
आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार (Newstrack)

Kanpur News: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों भाजपा बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसमें पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर घटना का खुलासा किया। इस घटना की आरोपी मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज रही है।

दर्ज़ हुआ था मुकदमा

थाना गोविन्द नगर कानपुर नगर में 351/2023 धारा 302/328 मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस की जांच में मृतक की पत्नी अभियुक्ता कुमारी मीना उर्फ दिव्या पत्नी मुकेश नारंग पुत्री ज्ञान सिंह निवासी गोविन्द नगर कानपुर नगर और मायके का पता समसपुर थाना चरवा जिला कौशाम्बी है। वहीं, प्रेमी आरोपी अभियुक्त संजय पाल पुत्र फूलचन्द्र निवासी समसपुर थाना चरवा जिला कौशाम्बी को मुखबिर की सूचना के आधार पर साइकिल स्टैण्ड गोविन्दपुरी रेलवे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

दोनो अभियुक्त वर्ष 2019 से आपस में प्यार करते हैं।  दोनों एक ही गाँव के रहने वाले हैं तथा एक ही विद्यालय में एक साथ पढाई करते थे। दोनों एक दूसरे को पाना चाहते थे। लेकिन, अलग अलग जातियों के होने के कारण दोनो की शादी नहीं हो सकी। दोनों के मध्य मोबाइल फोन में व्हाटसएप, वीडियो काल व स्नैप चैट के माध्यम से वार्ता होती थी। इनके पास से मोबाइल फोन जब्त कर जांच की गई तो घटना के एक दिन पहले स्नैपचैट के माध्यम से वार्ता करने की पुष्टि हुई। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। स्नैपचैट के माध्यम से वार्ता किये जाने वाले मोबाइल फोन को बरामद कर पुलिस नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बीते 25 नवंबर का मामला

बीते 25 नवंबर की रात मुकेश नारंग (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी दिव्या अपने बेटे के साथ घर के सामने रहने वाली बीजेपी नेता की बहन के घर गई थी। बहन का कहना था कि रात करीब 10 बजे भाभी दिव्या बच्चे के साथ उनके घर पहुंची थी। उस दौरान दिव्या ने मुकेश के दोस्त आने की बात बताकर यहां रुकने की बात कही थी। देर रात करीब तीन बजे दिव्या मुकेश के भांजे के साथ घर पहुंची तो मुकेश बेड के नीचे अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल व जहरीला पदार्थ खाने की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया था। पुलिस ने पत्नी, बहन के परिवार के अलावा एक सरकारी कर्मचारी को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही थी।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

मुकेश की पत्नी दिव्या की कॉल डिटेल खंगाली गई तो कौशांबी निवासी संजय कुमार से अक्सर दिव्या की बात होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दिव्या ने ही साजिश के तहत मुकेश को चाय में जहर पिला दिया था। पुलिस मुकेश की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया।

पति-पत्नी में होता था विवाद

परिजनों के अनुसार दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था। मृतक की पत्नी अकसर मायके जानें को लेकर विवाद करती थी और दिन भर फोन पर बात किया करती थी। लेकिन कारण ये बनेगा किसी को नहीं पता था।

ठेकेदार के साथ पत्नी ने रची थी पति की हत्या की कहानी

कुछ दिन पहले पुलिस ने ऐसी ही कहानी का खुलासा किया था। जिसमें मृतक टीचर राजेश की पत्नी ने घर में काम करने वाले ठेकेदार के साथ मिल पति की हत्या करवा दी थी। जिसमें पुलिस ने पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, एक अभी भी फरार है। 

Tags:    

Similar News