Kanpur news: : हंगामा हैं क्यों बरपा...नशे में धुत नगर निगम पहुंचे भाजपा पार्षद, मेयर ने बैठक से किया बाहर

Kanpur news: : कानपुर नगर निगम में बैठक के दौरान आज भाजपा पार्षद नशे में सदन पहुंच गए। यह सब देख पार्षद को महापौर ने बैठक से बाहर कर दिया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-24 11:33 GMT

भाजपा पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह source: newstrack 

Kanpur news: कानपुर नगर निगम में बैठक के दौरान आज भाजपा पार्षद नशे में सदन पहुंच गए। पार्षद को देख महापौर सहित अधिकारियों के होश उड़ गए। नगर आयुक्त ने पार्षद को बाहर भेजने को कहा गया तो उसको बैठक में एक किनारे बैठा दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद पार्षद को महापौर ने बैठक से बाहर कर दिया। 

बजट को लेकर थी बैठक

आज नगर निगम की कार्यकारिणी शुरू होने वाली थी। सभी अधिकारी और पार्षद आज बैठक में सम्मिलित होने आए थे। इसी बीच वार्ड-81 दर्शन पुरवा से पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह जो तीसरी बार के वरिष्ठ पार्षद हैं। नशे में वो इस कदर डूबे हुए थे कि उसी हालत में नगर निगम की बैठक में जा पहुंचे। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थें। कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि क्या आपकी तबियत सही नहीं है? लेकीन पार्षद द्वारा जवाब न देने और चुपचाप लड़खड़ाती चाल में जब बैठक में पहुंच गए तो सब अधिकारी यह देख दंग रह गए। यह सब देखकर नगर आयुक्त नाराज हो गए। पार्षद को बाहर भेजने को कहा गया। उसके बाद उनको वहीं बैठक में एक किनारे बैठा दिया गया। फिर कुछ देर बाद महापौर प्रमिला पांडेय नाराज हो गईं। पार्षद को बैठक से बाहर कर दिया।

बैठक के बाद घुस गए महिला वाशरूम में

बैठक से बाहर निकाले जानें के बाद पार्षद नशे की हालत में महिला पार्षद कक्ष में घुस गये। जहां पर महिला पार्षदों के लिए वाशरूम बने हुए है। उसी में जाकर वह बिना दरवाजा बंद किए पेशाब करने लगे। पार्षद की इन करतूतों को देख महिला स्टाफ बाहर निकल गया। वहीं वाशरूम से निकलने के बाद पार्षद नगर निगम से बाहर चला गये।

पार्षद पर होगी कार्रवाई

इस बैठक में मीडिया भी शामिल थी। पार्षद की इस करतूत को देख महापौर ने मीडिया से कहा कि उनके परिवार को बुलाकर बातचीत करी जायेगी। उनकी इस हरकत के लिए उनको चेतावनी जारी की जाएगी। दोबारा इस तरह की हरकत पर उन्हें सदन से भी निष्कासित करने की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी ने आगामी फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का मूल बजट 1866 करोड़ रुपए का स्वीकृत किया गया। 308 करोड़ रुपए से विकास कार्य के साथ जलकल विभाग का 341 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

Tags:    

Similar News