Kanpur News: महिला फांसी के फंदे से लटकी, जालिम पति बनाता रहा पत्नी की मौत का वीडियो

Kanpur Crime News: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के पति को हिरासत में ले लिया।

Update: 2022-10-26 05:04 GMT

युवक ने फांसी लगाकर से जीवन लीला समाप्त (photo: social media )

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति से मनमुटाव के चलते घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला जब फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी, तब उसका पति भी कमरे में मौजूद था। शख्स ने अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकने की बजाय उसकी मौत का वीडियो बनाता रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के पति को हिरासत में ले लिया।

घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है। मृत महिला का नाम शोबिता गुप्ता है। किदवई नगर के रहने वाले राज किशोर गुप्ता की बेटी शोभिता की शादी चार साल पहले कानपुर के गुलमोहर इलाके में रहने वाले संजीव गुप्ता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि संजीव ने शोभिता के सुसाइड करने की जानकारी अपने ससुर को दी। इसके बाद शोबिता के परिवार वाले जब ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था।

पति ने ससुर को दिखाया वीडियो

शोभिता के पिता राजकिशोर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब अपने दामाद से इस बारे में पूछा तो उसने मोबाइल का वीडियो दिखाते हुए कहा कि वो पहले भी फांसी लगाने की कोशिश कर चुकी थी तब मैंने उसे बचाया था। वह अक्सर सुसाइड करने की धमकी देती थी। ऐसे में उसने इस बार छोड़ दिया था। वीडियो देखकर महिला के परिवार वाले दंग रह गए कि उनकी बेटी फांसी लगा रही थी और तब उनका दामाद उसे बचाने की बजाय वीडियो बना रहा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ बेटी की आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही वह उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने दामाद संजीव गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।

Tags:    

Similar News