आप भी मिलिए ईशान मिश्रा से, जो युवाओं के लिए हैं प्रेरणा

देश में कुछ ऐसे भी युवा है जो आत्मविकास का जीता जागता उदाहरण है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Roshni Khan
Update: 2021-04-26 02:56 GMT

इशान मिश्रा

मैनपुरी: पूरी दुनिया जहाँ वैश्विक महामारी से गुजर रही है और हम में से हर कोई आत्म निरीक्षण और आत्मविकास वाले समय से गुजर रहा है। वहीं देश में कुछ ऐसे भी युवा है जो आत्मविकास का जीता जागता उदाहरण है। सकारात्मक युवा हमेशा समाज के लिए एक बहुत मजबूत संदेश वाहक बनता है लेकिन वक्त है की यह सकारात्मक संदेश कोरोना कल में एक जुट होने और प्रोत्साहित करने वाले सन्देश हो।

एक ऐसे युवा है गाजियाबाद स्थित ईशान मिश्रा जो अपने संगीत से दुनिया को प्रेरित कर रहा है और वह सिर्फ 16 साल का है। ईशान मिश्रा एक युवा संगीत किशोर है, जो किसी भी चीज से ऊपर संगीत को पसंद करते है। गीत लिखना, रचना एवं कविता से कल्पना की संरचना यह ईशान की रुचियाँ है। ईशान की कवितायें, गीत गाथाएं भावनात्मक भी है और प्रेरक भी।

वह एक बहुआयामी युवा है और यह जीवन एवं संबंधों के बारे में गहराई से सोचता है। उसका मकसद संगीत के साथ समुदाय को जोड़ना है, जीवन को एक सकारात्मक नजरिये से जीना है। इसी गुणवत्ता ने ईशान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से भी अधिक लोकप्रिय बना दिया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ईशान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके फैन्स हर उम्र, सभी जन और सभी वर्गों के लोग है।

ईशान ने बहुत कम उम्र में गिटार सीखना शुरू कर दिया था और उन्होंने ग्रीष्मकालीन छात्र के रूप में बोस्टन के बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक का अध्ययन किया है। हाल ही में ईशान का पहली म्यूजिकल सिंगल ''बातें जो है'' में रिलीज हुई है और सभी के दिलों पर छा गयी है। आज ईशान एक यात्री, युवा गीतकार, कवि, बहुत लोकप्रिय संगीतकार और एक प्रेरक युवा के रूप में जाने जाते है। ईशान का मानना है कि संगीत की एक भाषा है, जो प्रेरणादायक है। कोरोना के महत्वपूर्ण परीक्षा काल में संगीत हमें प्रेरित और एकजुट रखता है। ईशान सभी युवाओं को यह सन्देश देते हैं ''आईये एक सकारात्मक युवा बनें''।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News