Lakhimpur Kheri: अज्ञात कारणों से लगी आग, 5 घर जलकर राख

Lakhimpur Kheri: सिलेंडर फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है।

Update:2023-03-18 17:26 IST
सिलेंडर फटने से लगी आग (फोटो: सोशल मीडिया )

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के कोतवाली भीरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटकुटी के मजरा कम्मा टांडा में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमे 5 घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपए का घरेलु समान भी जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल है। सिलेंडर फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया और कई घर इसकी चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार कम्मा टांडा में दोपहर 3 बजे लगभग आशाराम के घर से अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिसके चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रहने वाले कृपाल, रुमाली देवी, सूरजपाल व राजेश के घर भी आग की चपेट में आ गए। घर में रखी नकदी, जेवरात, घर का समस्त सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों की माने तो लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

5 घरों में लगी आग जलकर राख

लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा इलाके में ग्राम पंचायत इटकुटी के मजरा कम्मा टांडा अज्ञात कारणों से 5 घरों में लगी आग जलकर हुआ राख। बताते चलें आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सभी की आशियाने जलकर हुए खाक घर में रखा हुआ सामान सारा जल गया। ग्राम प्रधान मुकेश सिंह ने बताया अचानक आग लगने से अलग-अलग घर में रखे 3 सिलेंडर फटने से 5 घर आग की चपेट में आये। पीड़ित परिवार की आवास की दूसरी किस्त आयी थी जोकि अग्निकांड में लगभग 1 लाख रुपये राशि जल गई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के दो घण्टे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची। अगर समय से गाड़ी पहुंच जाती तो शयद इतना नुकसान न होता, स्थानीय लेखपाल व तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गयी है। पीड़ितों का रो रो कर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News