Lakhimpur Kheri Hinsa: कांग्रेस ने निभाया वादा, पीड़ित किसान परिवारों को पंजाब, छत्तीसगढ़ के मंत्री ने सौंपा 50-50 लाख का चेक

लखनऊ (Lucknow) के एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ और पंजाब के मंत्री पहुंचे उनके साथ ही यूपी कांग्रेस के कई नेता थे, जिसमें मीडिया को बुलाकर पीड़ित किसान परिवारों को 50 50 लाख रूपये का चेक सौंपा गया।

Published By :  Shweta
Update: 2021-10-22 12:25 GMT

पीड़ित किसान परिवारों को दिया गया मुआवजा

Lakhimpur Kheri Hinsa: लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Kheri Hinsa) में मारे गए किसानों के परिवार को कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने 50-50 लाख रुपए (Congress Chhattisgarh Punjab Sarkar ne mare gaye kisano ke pariwar muavja ) देने का वादा किया था। जिसे आज दोनों सरकारों ने पूरा कर दिया है। बता दें राहुल गांधी के साथ पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel)  और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) ने किसान परिवारों से कहा था कि वह उनके दर्द में सहभागी बने हैं। उनकी आर्थिक मदद करने का एलान किया था। जिसके बाद आज पीड़ित परिवारों (Lakhimpur Kheri Hinsa me mare gye kisan) को 50 लाख रूपये का चेक सौंपा।

लखनऊ (Lucknow) के एक होटल में आयोजित समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ और पंजाब के मंत्री पहुंचे उनके साथ ही यूपी कांग्रेस के कई नेता थे, जिसमें मीडिया को बुलाकर पीड़ित किसान परिवारों को 50 50 लाख रूपये का चेक सौंपा गया (Lakhimpur Kheri Hinsa me mare gye kisan ke parivar walon ko 50-50 lakh rupay diya gya)। इस तरह से लखीमपुर प्रकरण में पीड़ित किसान परिवारों को एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दी गई।

छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया (Chhattisgarh minister Shiv Dahria) परिवार चेक सौंपने के बाद उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों को हम आर्थिक सहायता देने आए हैं। जिनकी सरकार है उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में योगदान नहीं दिए हैं। ये अंग्रेजों के मुखबीर रहे हैं, आज देश में अराजकता का माहौल है, लखीमपुर खीरी में जो घटना हुई है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। हम इस अन्याय को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे। लखीमपुर प्रकरण में दोषियों को सज़ा जब तक नहीं मिलेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता ने कहा यह सरकार किसानों को अपनी संपत्ति समझते हैं। उनकी जमीन छीनना चाहते हैं, हम पीड़ितों के न्याय के लिए लड़ेंगे।

पंजाब के मंत्री रणदीप सिंह नाभा  बोले


नाभा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आर्थिक सहायता दी है। पंजाब और हरियाणा के किसान का योगदान रहा है।लखीमपुर में जो घटना घटित हुई वो निंदनीय है, आज किसान कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है। हम किसान आंदोलन पर सियासत नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा यह बलिदानियों का देश है, देश ने आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी है। जो यूपी के लखीमपुर में हादसा हुआ। उसके दुख को बांटने के लिए हम उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। मंत्री ने कहा पंजाब सरकार किसानों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिये आये हैं। लखीमपुर के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से हम यहां आए हैं। आज हम इन परिवारों को 50 लाख का चेक सौंप दिए हैं। नाभा ने कहा हम मांग करते हैं कि मोदी सरकार तीनों काले कानून वापस ले, आज किसान असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देते हुआ कहा की हमने सुना था, देश का किसान खुशाल है तो देश भी खुशहाल बनेगा।

Tags:    

Similar News