Lakhimpur Kheri News: अखिलेश का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-2024 में होगा भाजपा का सफाया

Lakhimpur Kheri News: कहा-लोगों ने देख लिया कि ट्रिपल इंजन भीड़ गए और इसी तरह शासन प्रशासन बीजेपी के लोग जनता को परेशान कर रहे हैं।

Update: 2023-06-05 20:02 GMT
akhilesh yadav in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में जनता तैयार है बदलाव होना तय है। भाजपा का सफाया करने के लिए और जो बुनियादी सवाल हैं। वहीं किसान परेशान और चरम सीमा पर महंगाई, चरम सीमा पर बेरोजगारी। सरकार लगातार टिफिन इवेंट, और टिफिन तो वह होते हैं जो बच्चे-बच्चे लेकर के पढ़ने जाते हैं।

यह भारतीय जनता पार्टी का जो टिफिन कार्यक्रम है आप बच्चों को खाना, ड्रेस, जूता मोजा बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं और खुद टिफिन खा रहे हो, जो सरकार खुद टिफिन खाए और बच्चों को खाना ना दे उससे क्या उम्मीद करोगे कि बच्चों के भविष्य बेहतर करेगी सरकार। यह भाजपा सरकार जो ट्रिपल इंजन का सपना दिखा रहे थे। लोगों ने देख लिया कि ट्रिपल इंजन भीड़ गए और इसी तरह शासन प्रशासन बीजेपी के लोग जनता को परेशान कर रहे हैं। पता नहीं इनके सांसद क्या कर रहे हैं, पुलिस को पीट रहे हैं।

इनके सांसद दबाव बना करके जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए वह भाग रहे हैं और सरकार अपराधियों को बचा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से लोग परेशान हैं। जनता के लिए ये सरकार कोई काम नहीं कर रही है। लोग बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हैं और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंचे थे। अखिलेश यादव पूर्व विधायक आर.ए उस्मानी के घर पहुंचे थे जहां पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया।

Tags:    

Similar News