Jhansi News: कांवड़ यात्राओं की सुरक्षा में व्यस्त है पुलिस, दारोगा सहित दो घरों में चोरी

Jhansi News: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज पुरानी मऊ में नितेश कुमार व अजय कुमार परिवार समेत रहते है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों के मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-03 05:28 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Jhansi News: झांसी जिले की पुलिस कावड़ यात्राओं की सुरक्षा में व्यस्त है, इसलिए पुलिस जनता का ध्यान नहीं दे सकती है। इसका फायदा बदमाश उठा रहे हैं। आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दो घरों का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया है। इनमें दारोगा का घर भी शामिल है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का दावा है कि चोरी करने वाले बदमाश जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज पुरानी मऊ में नितेश कुमार व अजय कुमार परिवार समेत रहते है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों के मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार की सुबह घर के सदस्यों की नींद खुली तो उन्होंने देखा के कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा है। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो अलमारी खुली हुई थी। इसके अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात व कैश गायब था। इसी तरह अजय के घर के अंदर वारदात को अंजाम दिया है।

इस घटना की जानकारी लगते ही मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए। इसकी सूचना डॉयल 112 व कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डॉयल 112 व पुलिस का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पीड़ित लोगों से बातचीत की। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार क्षेत्र में कई चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। इस संबंध में कोतवाल आनंद कुमार सिंह का कहना है कि घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। जल्द से जल्द चोरी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।

Tags:    

Similar News