Mathura: शराब माफिया और गैंगस्टर मनोज पर योगी सरकार का कसा शिकंजा, 30 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क

मथुरा SSP अभिषेक यादव ने बताया कि, 'बीते दो हफ्ते में ही 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज की जा चुकी है। ये संपत्ति माफियाओं ने बाहुबल के जरिए खड़ी की थी।

Report :  Nitin Gautam
Update: 2022-07-16 11:15 GMT

शराब माफिया और गैंगस्टर मनोज के यहां कार्रवाई करती पुलिस 

Mathura News : यूपी की योगी सरकार (Yogi Sarkar) में माफियाओं के ऊपर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं। पुलिस लगातार वैसे माफियाओं को चिन्हित कर रही है, जिन्होंने अपराध के रास्ते बड़ा 'साम्राज्य' स्थापित किया है। योगी सरकार की हालिया गाज मथुरा जिले (UP Mathura District) के गैंगस्टर मनोज (Mathura Gangster Manoj) के ऊपर गिरी है। यूपी पुलिस (UP Police) ने शिकंजा कसते हुए मनोज की 30 लाख से भी अधिक की संपत्ति को कुर्क की।

इस कार्रवाई के बारे में मथुरा एसएसपी अभिषेक यादव (SSP Abhishek Yadav) ने बताया कि, 'बीते दो हफ्ते में ही 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि माफियाओं ने बाहुबल के जरिए ये संपत्ति खड़ी की थी। SSP ने ये भी बताया कि यह कार्यवाही अभियान के रूप में की जा रही है। जिसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दे दिए गए हैं।'

मनोज ने कई संगीन घटनाओं को दिया अंजाम 

मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, गैंगस्टर मनोज (Gangster Manoj) साल 2016 से ही संगीन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मनोज के विरुद्ध मिलावटी शराब, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध असलहा रखना, बिजली चोरी, गैंगस्टर एक्ट जैसे संज्ञीय और गंभीर धाराओं में करीब 10 अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि, मनोज का अपना एक संगठित आपराधिक गिरोह है। 

मनोज का गिरोह नकली शराब बनाता है   

आपराधिक गैंग का लीडर मनोज अपने गिरोह के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर अवैध रूप से रासायनिक पदार्थों को अपमिश्रित कर अवैध रूप से नकली व जहरीली शराब बनाने जैसे जघन्य अपराध करता रहा है। इन अपराधों के जरिये उसने जमकर अवैध धन अर्जित किया। इसी क्रम में शनिवार को मथुरा जिले के ग्राम पिल्होरा में 105 वर्ग मीटर में बने पक्का मकान, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है, को कुर्क किया गया है।

Tags:    

Similar News