दोस्तों को उधार दिलवाना पड़ा महंगा, ब्याज न मिलने पर मारी गोली

Update: 2018-11-20 07:15 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में एक दोस्त ने अपने तीन दोस्तों को ब्याज पर पैसे दिलवाना भारी पड़ गया। ब्याज पर लिया पैसा वापस करने के बाद और ब्याज चुकाने के बाद सुदखोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर शख्स को गोली मार दी। जबकि पीङित इससे पहले कई बार थाने और सीओ आफिस मे अपनी जान का खतरा जता चुका था।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने MP के झाबुआ में कहा- जो काम 4 साल में किया, उसे करने में कांग्रेस को 10 साल लगते

मगर पुलिस ने थाने बुलाकर समझौता करा दिया। जिसकी शख्स गोली खाकर चुकानी पड़ी। फिलहाल घायल हालत मे युवक को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुइ है।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक में आज, 1550 करोड़ की ग्रीन फ्यूल प्लांट को CM दिखा सकते हैं हरी झंडी

घटना थाना सदर बाजार के हददफ चौकी की है। बीती रात 28 वर्षीय काशिफ पुत्र शफिउल्ला अपने घर पर था। तभी मोहल्ला टिकली निवासी शाहेद अपने साथियों के साथ आया और काशिफ को उसके घर से बुलाकर कुछ दूर पर ले गए ओर उसके उपर सुदखोर शाहेद ने फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

गनीमत ये रही कि गोली काशिफ को छूती हुइ निकल गई। लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित काशिफ वे बताया कि उसने अपने तीन दोस्तों को करीब तीन लाख रुपये शाहेद से ब्याज पर दिलवाए थे। दोस्तों ने तीन लाख रुपये वापस कर दिए और उसका ब्याज भी वापस कर दिया था। लेकिन उसके बावजूद शाहेद 60 लाख रुपये ब्याज ज्यादा मांग रहा था।

घायल का कहना है कि पैसे की जिम्मेदारी हमने ली थी इसलिए शाहेद मेरे पीछे पड़ा है। हम शहर छोङकर दिल्ली चले गए थे। और जाने से पहले थाने पर ओर सीओ आफिस मे अपनी जान का खतरा भी जताया था। लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया ओर हम दो दिन पहले घर आए तो पुलिस ने चौकी पर बुलाकर समझौता करा दिया।

जिसके बाद शाहेद के हौसले बुलंद हो गए और बीती रात उन्होंने मेरे उपर फायर कर दिया। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुइ है। वही डाक्टर मेहराज अहमद का कहना है कि युवक के गोली लगी है। घायल हालत मे युवक को लाया गया था। उसको भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News