स्थानीय स्तर पर भी बिछने लगी बिसात, कृषि मंत्री के समर्थकों को पदों से हटाया

नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिन लोगों पर कार्रवाई की है, उनमें कृषि मंत्री और 20 वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे एमएलसी महफूज खां के समर्थक हैं। माना जा रहा हे कि जिलाध्यक्ष की इस कार्रवाई के विरोध में कृषिमंत्री और एमएलसी जल्द ही पलटवार करेंगे।

Update: 2016-12-13 13:11 GMT

गोंडा: समाजवादी पार्टी में शह और मात का खेल अब ऊपर से नीचे की तरफ बढ़ने लगा है। गोंडा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह और एमएलसी महफूज खां के समर्थकों को उनके पदों से हटाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी है।

दिग्गजों को झटका

-सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के दावों के साथ कृषि मंत्री पंडित सिंह और एमएलसी महफूज खां को जोरदार झटका दिया है।

-अहम पदों पर बैठे इन समर्थकों को उनके पदों से हटा दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उनकी कमेटियां भी भंग कर दी हैं।

-अध्यक्ष ने कहा कि पदविहीन कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों पर अब एफआईआर दर्ज कराएंगे।

-उन्होंने कहा कि फ्रन्टल संगठनों के हटाए गए पदाधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय थे, जिन्हें पार्टी हित में पदों से हटा दिया गया।

-उन्होंने यह भी दावा किया कि संगठन की राय से टिकट बांटे गए तो जिले की सातों विधान सभा सीटों पर सपा ही जीतेगी।

बात सुनी गई तो जीतेंगे

-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-उन्होंने कहा कि फ्रन्टल संगठनों के हटाए गए पदाधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय थे, जिन्हें पार्टी हित में पदों से हटा दिया गया।

-उन्होंने यह भी दावा किया कि संगठन की राय से टिकट बांटे गए तो जिले की सातों विधान सभा सीटों पर सपा ही जीतेगी।

-अध्यक्ष ने जमाल चौधरी को उपाध्यक्ष, नारायन यादव को जिला महासचिव और प्रवक्ता के पद पर मंटू काजी को नियुक्त किया है।

होगा पलटवार?

-कृषि मंत्री के करीबी विनोद श्रीवास्तव को शहर अध्यक्ष पद से हटा कर अभय श्रीवास्तव को नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

-जबकि,गोविन्द कुमार शिल्पकार को मुलायम यूथ बिग्रेड का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।

-नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिन लोगों पर कार्रवाई की है, उनमें कृषि मंत्री और 20 वर्षों तक जिलाध्यक्ष रहे एमएलसी महफूज खां के समर्थक हैं।

-माना जा रहा हे कि जिलाध्यक्ष की इस कार्रवाई के विरोध में कृषिमंत्री और एमएलसी जल्द ही पलटवार करेंगे।

Tags:    

Similar News