Lucknow Rape : 72 घंटे में तीसरे रेप कांड से हिला लखनऊ, पॉश इलाके के लोहिया पार्क में हुई दरिंदगी

लखनऊ की पॉश कॉलोनी गोमती नगर रेप का गढ़ बनता जा रहा है। इलाके में गैंगरेप की दो घटनाओं को अभी दो दिन भी नहीं बीते थे कि गोमतीनगर के लोहिया पार्क में किशोरी के साथ रेप हो गया।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2022-10-18 13:33 GMT

Rape। (Social Media)

Lucknow Rape : राजधानी लखनऊ में पिछले 72 घंटे में दूसरी रेप की घटना से पुलिस में खलबली मच गई है। मंगलवार (18 अक्टूबर 2022) की दोपहर गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (Lucknow Gomti Nagar Lohia Park) में 16 वर्षीय युवती से प्रेमी ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। युवती जब घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी।

उसकी हालत गंभीर होता देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां झलकारी बाई अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने गोमतीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

प्रेम प्रसंग में दुष्कर्म का मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। आज वह उससे मिलने डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क गई थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती दोपहर में पार्क से अपने घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई। घरवालों ने उसे इस बाबत पूछा तो उसने सारी बात बताई। जिसके बाद उसे तुरंत झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, गोमती नगर पुलिस पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीतापुर का रहने वाला है परिवार

युवती के पिता सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। लखनऊ में वह गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के जियामऊ में किराए के मकान में रहते हैं। युवती का पिता ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी बेटी की दोस्ती युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। पहले दोनों में बातचीत हुई और फिर आज वह उससे मिलने पहुंची थी। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

शनिवार को छात्रा से हुआ था गैंगरेप

आज एक बार फिर युवती से हुए दुष्कर्म की घटना के बाद अब राजधानी महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि शनिवार को ऑटो चालक और उसके साथी ने एक छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसे बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए थे। इसके बाद मंगलवार दोपहर एक बार फिर से भीड़-भाड़ वाले डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में एक युवती से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने ये कहा

राजधानी लखनऊ के लोहिया पार्क में रेप की घटना पर डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह का बयान आया है। उन्होंने बताया कि, 'मंगलवार (18 अक्टूबर) को शहर के गोमती नगर थाना अंतर्गत डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में एक लड़की से रेप मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जो पीड़िता के पिता ने दिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और 376 IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के संबंध में टीम गठित कर लगा दी गई है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।' 

Tags:    

Similar News