सपा के पूर्व MLA के बेटे ने नशे में रैन बसेरे में घुसाई कार, 5 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Update: 2017-01-08 04:25 GMT

लखनऊ: नशेड़ी रईसजादों ने रैन बसेरों में सोते हुए करीब दर्जन भर लोगों को अपनी कार के नीचे कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन 8 लोगों की हालत नाजुक है और इन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है।

ख़बरों की मानें तो यह हादसा डालीबाग एरिया के पास बहुखंडी विधायक निवास के पास शनिवार देर रात को हुआ। यह गाड़ी मलिहाबाद के पूर्व सपा विधायक अशोक रावत के बेटे आयुष की है, जो कि अपने दोस्तों के साथ नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने मौके पर दो लोगों आयुष और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन लड़के फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए और घायल हुए ज्यादातर लोग बहराइच के मटिहा गांव के हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और उसमें मौजूद सभी ने शराब पी रखी थी। गाड़ी दीवार को तोड़ते हुए रैन बसेरे में घुस गई और आगे खंभे से जाकर पलट गई।

आगे की स्लाइड में देखिए रैन बसेरे की क्या हुई हालत

आगे की स्लाइड में देखिए क्या हुआ नशेड़ियों की कार का हाल

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे उड़े कार के परखच्चे

आगे की स्लाइड में देखिए कार का नंबर और हाल

आगे की स्लाइड में देखिए, रैन बसेरे में बरसी मौत का VIDEO....

Full View

Tags:    

Similar News