Lucknow Crime News: वसीम रिजवी पर रेप का आरोप, ड्राइवर की पत्‍नी ने कहा- बनाते थे अश्‍लील वीडियो

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उन्‍हीं के ड्राइवर की पत्‍नी ने रेप का आरोप लगाया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-06-23 06:50 GMT

 वसीम रिजवी पर रेप का आरोप: डिजाईन फोटो- सोशल मीडिया 

Lucknow Crime News: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर उन्‍हीं के ड्राइवर की पत्‍नी ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सहादतगंज थाने में तहरीर देते हुए रिजवी पर अश्‍लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया। वहीं महिला के पति का कहना है कि जब उसने इस बारे में वसीम रिजवी से बात की तो उन्‍होंने उसे पीटा और नौकरी से निकाल दिया। इसके साथ ही जिस मकान में वे रहते थे वो भी खाली करा लिया।

बात दें कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी उसके ड्राइवर पति को ड्यूटी पर अक्सर बाहर भेज देते थे। पति की गैरहाजिरी में उसके साथ रेप करते थे। इस दौरान रिजवी ने कुछ अश्‍लील वीडियो और फोटो भी बना लिए थे। इनके आधार पर वह उसे धमकी देते रहते थे। जब कभी महिला विरोध करती थी उसे धमकी देकर चुप करा देते थे। अंत में परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वसीम ने दी ये सफाई

वसीम रिजवी ने रेप के इन आरोपों को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया है और सिरे से खारिज कर दिया है। उन्‍होंने अपनी सफाई में कहा कि वह मेरे यहां पर नौकरी करता था लेकिन कुछ दिनों पहले कुरान को लेकर हुए विवाद के बाद वह मेरे दुश्मनों से मिल गया। वह मेरे हर मूवमेंट की जानकारी मेरे विरोधियों को दे रहा था। इससे मेरी जान को खतरा बढ़ गया था। यह सब जानने के बाद मैंने उसे नौकरी से निकाल दिया।


Full View


ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच हो -वसीम रिजवी

वसीम रिजवी ने आगे कहा कि नौकरी से निकाले जाने के बाद वह मुझ पर आरोप लगा रहा है। रिजवी ने कहा कि ड्राइवर द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच होनी चाहिए। इस मामले में पूरी सच्‍चाई सामने आना जरूरी है।

Tags:    

Similar News