Newstrack की खबर का असर: लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार और एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी हटाए गए

Newstrack की खबर का असर: योगी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद शनिवार शाम 11 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया है। इसमें लविप्रा के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का नाम है।

Update: 2022-06-25 15:28 GMT

लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार और एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी: Photo - Newstrack

Lucknow: योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले (transfer of ips officers) के बाद शनिवार शाम 11 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया है। इसमें सबसे अहम लखनऊ के कमिश्नर रंजन कुमार और लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Development Authority) के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी (Vice President Akshay Tripathi) का नाम है।

क्योकि जिस तरह से लखनऊ के मंडलायुक्त को अलॉट हुए नए आवास में 80 लाख से ज्यादा के मेंटेनेंस के प्रस्ताव लेकर को लेकर एलडीए के पूर्व मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह से उनका विवाद हुआ। यह मामला मीडिया में भी खूब हाईलाइट हुआ।

शिकायत पर मुख्य अभियंता का तबादला

कमिश्नर रंजन कुमार की शिकायत पर मुख्य अभियंता का तबादला कर दिया गया लेकिन अब शासन ने रंजन कुमार और वीसी को भी हटा दिया है। शासन ने इंद्रमणि त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इसके साथ ही खनन आयुक्त रोशन जैकब को लखनऊ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही लखनऊ के नगर आयुक्त अजय दिवेदी भी हटा दिए गए हैं उनके स्थान पर अब इंद्रजीत सिंह लखनऊ के नए नगर आयुक्त नियुक्त बने हैं। लखनऊ के नगर आयुक्त रहे अजय द्विवेदी एडीए के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

आपको बता दें newstrack.com ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण में कमिश्नर, वीसी और पूर्व मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह के बीच हुए मनमुटाव के तह तक जाकर दो आईएस और एक चीफ इंजीनियर के बीच ठनी नाक की लड़ाई को लेकर पूरी खबर लिखी थी। जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि लखनऊ के कमिश्नर और अक्षय त्रिपाठी का तबादला होगा। क्योंकि इंदु शेखर सिंह के हटाए जाने के बाद से एलडीए के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का लगातार मोबाइल बंद जा रहा था।

शुक्रवार को वह अपने दफ्तर भी नहीं पहुंचे थे। जबकि कमिश्नर रंजन कुमार मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे थे। हालांकि इस तबादला सूची में 11 आईएएस अफसरों का नाम शामिल है लेकिन सबसे अहम लखनऊ के मंडलायुक्त और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का नाम है। क्योंकि यह मामला शासन स्तर तक पहुंच गया था। सीएम योगी के संज्ञान में आने के बाद इन दोनों अफसरों को अब हटा दिया गया है। रंजन कुमार का बटलर पैलेस A-3 टाइप में जाने का सपना अधूरा ही रह गया।


11 आईएएस अफसरों का तबदला

1-राजेंद्र पेंसिया, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग

2- अक्षय त्रिपाठी, विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग

3- इंद्र मणि त्रिपाठी LDA के उपाध्यक्ष बनाए गए

4- रौशन जैकब को आयुक्त, लखनऊ मंडल का प्रभार

5- रंजन कुमार नगर विकास विभाग के सचिव बनाए गए

6- -अजय कुमार द्विवेदी ADA के उपाध्यक्ष बनाए गए

7- इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ बनाए गए

8-संजय कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर

9-गिरिजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग

10- कुलदीप मीणा बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी बने

11- वंदना त्रिपाठी नोएडा के विशेष कार्यधिकारी बनाए गए

Tags:    

Similar News