लखनऊ महोत्सव: CM योगी ने किया शुभारम्भ,अटल ग्राम-अटल दीर्घा से खास
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर लखनऊ महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उनके साथ् मंत्री ब्रजेश पाठक,गोपाल टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह कार्यक्रम में इस अवसर पर मौजूद रहे।10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव को अटल ग्राम और अटल दीर्घा से खास बनाने का प्रयास किया गया है।;
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर लखनऊ महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उनके साथ् मंत्री ब्रजेश पाठक,गोपाल टंडन, रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह कार्यक्रम में इस अवसर पर मौजूद रहे।10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव को अटल ग्राम और अटल दीर्घा से खास बनाने का प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ें ......25 नवम्बर से लखनऊ महोत्सव का आगाज, CM योगी करेंगे शुरूआत
इस अवसर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा लखनऊ महोत्सव कार्यक्रम अपने उद्देश्यों को प्राप्त करें। अटल जी के नाम से 10 दिवसीय महोत्सव समर्पित है, इस महोत्सव में लखनऊ के लोगों को आनंद प्राप्त होगा। सीएम योगी ने,कहा जनपद को इस तरह के महोत्सव करने चाहिए।महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन ही नहीं होना चहिए। महोत्सव हमारी जड़ो को जोड़ने का काम करे।
यह भी पढ़ें ......लखनऊ महोत्सव: अवध शिल्प ग्राम में पार्किंग के लिए ‘नो एंट्री’, स्टॉल के लिए ही कम पड़ी जगह
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव में भावी योजनाओं को भी बनाना चाहिए। लखनऊ का दस हजार वर्षों का इतिहास है।एक स्वस्थ ,सुंदर और सुरक्षित लखनऊ हमें बनाना है।लखनऊ के संदेश केवल लखनऊ ही तक नहीं जाता ये पूरे देश में जाता है।
यह भी पढ़ें ......लखनऊ महोत्सव: भोजपुरिया करंट से स्टार्ट,सूफी नाईट से समापन
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, लखनऊ महोत्सव में यूपी के लोग आनंद लेने आते हैं, कलाकारों के लिए लखनऊ महोत्सव एक मंच है। इस बार का महोत्सव अनूठा रंग लेकर आया है। अटल जी के नाम से इस बार का महोत्सव हो रहा है, जो राष्ट्र विरासत को भूल जाता है,वह उन्नति नहीं करता।
यह भी पढ़ें ......GOOD NEWS: लखनऊ महोत्सव में जाना हुआ आसान, परिवहन निगम है तैयार
इस नए कलेवर में सजे महोत्सव को अटल ग्राम और अटल दीर्घा से खास बनाने का प्रयास किया गया है। अटल ग्राम में किसानों को खेती-किसानी के आधुनिक तरीकों से रूबरू करवाया जाएग और अटल दीर्घा में अटल जी का जीवन वृतांत दिखेगा।