Lucknow Fire Case: होटल लेवाना में ठहरे दो व्यक्ति गायब, नहीं हो पा रहा संपर्क, DM का कहना- 4 की मौत

Lucknow News: होटल लेवाना के रूम नं. 314 में ठहरीं नैना तिवारी व कमरा नंबर-206 में रुके उज्जवल मिश्रा से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Report :  Shashwat Mishra
Update: 2022-09-05 12:13 GMT

होटल लेवाना

Click the Play button to listen to article

Lucknow Fire Case Update: हज़रतगंज स्थित लेवाना होटल में हुए अग्निकाण्ड में चार लोगों के मृत्यु हो गई। जिलाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि गणेशगंज निवासी गुरनूर आनन्द एवं साहिबा कौर की लेवाना होटल में हुए अग्निकाण्ड में मृत्यु हुई। जिसे परिजन की बहन मलिका कौर बहन द्वारा शिनाख्त की जा चुकी है। वहीं, विकास नगर के कमला नेहरू नगर के रहने वाले बॉबी उर्फ अमन गाजी व इंदिरा नगर की रहने वाली शरविका सिंह की भी मौत हो गई थी। दोनों लोग लेवाना होटल के कमरा नंबर-308 में रूके हुए थे। जो कि अग्निकाण्ड में मृत पाये गये। इन दोनों व्यक्तियों की सूचना होटल लेवाना के रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से प्राप्त हुई।

होटल में रुके दो व्यक्तियों से नहीं हो पा रहा संपर्क

होटल के रूम नं. 314 में ठहरीं नैना तिवारी व कमरा नंबर-206 में रुके उज्जवल मिश्रा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोनों ही व्यक्तियों के मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सम्पर्क न होने की दशा में दोनों नम्बरों को सीडीआर पर लगवाया गया है। अन्तिम बार इस नम्बर पर जिन व्यक्तियों और नम्बरों पर वार्ता की गई है सीडीआर से उनका सम्पर्क प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे उनकी स्थिति पता की जा सके।

इन 24 लोगों को होटल से सकुशल निकाला गया

  • श्रवण कुमार
  • राजकुमार
  • मोना
  • अंश कौशिक
  • कामिनी
  • चन्द्रेश
  • आनन्द उपाध्याय
  • प्रदीप मौर्य
  • अनुज गोयल
  • अभिषेक शुक्ला
  • अभिषेक शुक्ला
  • अंकित विशाल
  • इमरान जहा
  • श्रेया तिवारी
  • शिखर
  • प्रवीन गुप्ता
  • फरहीन अन्सारी
  • शिवम अवस्थी
  • सन्दीप त्यागी
  • इशान श्रीवास्तव
  • मोहित अग्रवाल
  • पी०बी० सिंह
  • महेक वर्मा
  • शाकिब खान 
Tags:    

Similar News