लखनऊ: आज LPG वितरक नहीं करेंगे गैस की सप्लाई

Update: 2018-10-30 04:26 GMT

लखनऊ: LPG गैस सिलेंडर की मंगलवार (30 अक्टूबर) को राजधानी लखनऊ में हड़ताल रहेगी। जी हां, LPG वितरक आज गैस की सप्लाई नहीं करेंगे। दरअसल, हाल ही में बिहारी गैस सर्विस के कैशियर की गोली मारकर हत्या की गई थी और उसे लूटा भी गया था। इसके विरोध में आज लखनऊ में हड़ताल रहेगी।

यह भी पढ़ें: सिटी मैजिस्ट्रेट का लारी में इलाज जारी, PCS एसोसिएशन लगातार ले रही हालचाल

वहीं, LPG डिस्टिब्यूटर संघ ने आज आपात बैठक बुलाई है। लखनऊ की खराब कानून व्यवस्था को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल हो रही है। ऐसे में दिवाली के पर्व पर लखनऊ में LPG सिलेंडर की सप्लाई बाधित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेटे की मां बनीं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक ने शेयर की GOOD NEWS

यह भी पढ़ें: बेटे पर लगे इस इल्जाम से तिलमिलाए शिवराज, आज राहुल पर कर सकते हैं केस

Tags:    

Similar News