लखनऊ महोत्सव की थीम हुई तय, 'अटल संस्कृति-अटल विरासत' पर होगी आधारित

Update:2018-10-28 11:06 IST

लखनऊ: लखनऊ के स्मृति उपवन में 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक लखनऊ महोत्सव का आयोजन होने वाला है। इसके लिए तैयारियां अपने चरम पर हैं। वहीं, इस बार लखनऊ महोत्सव की थीम 'अटल संस्कृति-अटल विरासत' पर आधारित होगी। जी हां, लखनऊ महोत्सव इस बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं को दर्शाएगा।

यह भी पढ़ें: मोदी का आबे ने किया जोरदार स्वागत, 13वीं भारत-जापान वार्षिक समिट में दोनों लेंगे भाग

बता दें, थीम को ध्यान में रखते हुए महोत्सव में जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाकर अटलजी की कविताएं प्रसारित की जाएंगी। साथ ही, दर्शकों के लिए अटल दीर्घा भी बनेगी। वहीं, इस मामले में जिलाअधिकारी कौशलराज शर्मा का कहना है कि कृषि पर आधारित अटल ग्राम का भी निर्माण किया जाएगा। यही नहीं, थीम को ध्यान में रखते हुए सभी गेट पर अटल जी की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (हॉकी): भारत और पाकिस्तान में होगा खिताबी मुकाबला

यह भी पढ़ें: नहीं रहे दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tags:    

Similar News