Lucknow News: नगर निगम संचालित कर रहा शहर में 51 रैन बसेरा, जबकि 126 स्थलों पर की अलाव की व्यवस्था

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने ठण्ड में नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर ठण्ड से बचाए रखने के लिए रैन बसेरो की व्यवस्था की है। नगर निगम द्वारा नगर के सभी क्षेत्रो में 25 स्थाई रैन बसेरे संचालित हो रहे है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-21 02:55 GMT

रैन बसेरा का निरीक्षण करते नगर आयुक्त (सोशल मीडिया)

Lucknow News: इस समय शीत ऋतु के प्रभाव से रात्रि के तापमान में गिरावट होने से ठण्ड में काफी वृद्धि हुई है। लखनऊ शहर प्रदेश की राजधानी होने के साथ प्रमुख केन्द्र होने के कारण नागरिको का आवागमन होने के अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम की तलाश में भी शहर आते है। लखनऊ नगर निगम ने ऐसी स्थिति में ठण्ड में नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर ठण्ड से बचाए रखने के लिए रैन बसेरो की व्यवस्था की है। तो वही नगर निगम द्वारा नगर के सभी क्षेत्रो में 25 स्थाई रैन बसेरे संचालित हो रहे है। इसके अलावा आवश्यकता को देखते हुए 26 अन्य अस्थाई रैन बसेरे शहर में स्थापित किए गए है। तो वहीं 3 अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किए जाने का कार्य प्रगति पर है।  

नगर निगम के रैन बसेरों में यह सुविधा

लखनऊ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह बताया रैन बसेरों में निराश्रितो को आश्रय की व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक सुविधायें यथा - बेड, बिस्तर, नहाने के गर्म पानी हेतु गीजर, कमरे को गर्म रखने के लिए ब्लोवर, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की अनिवार्य रूप से समुचित व्यवस्था करायी गयी है। इसके अतिरिक्त आश्रयहीन, रैन बसेरो में ठहरे व्यक्तियों, रेलवे स्टेशनो के आगन्तुको, अस्पताल एवं चौराहो पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को ठण्ड से बचाये जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा अलाव जलाये जाने की व्यवस्था प्रत्येक वर्ष की भाँति की जा रही है।

लखनऊ शहर में जल रहे अलाव की संख्या

मंगलवार को शहर के विभिन्न 126 स्थल प्रमुख चौराह, रैन बसेर, अस्पताल, लेबर अड्डो आदि जगह पर निम्नलिखित जोनवार अलाव जलवाये गए है

जोन-1 - 18 स्थल

जोन-2 - 16 स्थल

जोन-3 - 13 स्थल

जोन-4 - 21 स्थल

जोन-5 - 15 स्थल

जोन-6 - 12 स्थल

जोन-7 - 16 स्थल

जोन-8 - 15 स्थल

नगर निगम ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर

लखनऊ नगर निगम द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में किसी भी नागरिक को ठण्ड के कारण समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर निगम ने लैंड लाइन नंबर 0522 - 2289764, 2289777, 2289782 व सीयूजी नंबर - 9151055671, 9151055672, 9151055673 जारी किए है। इन नंबरों पर कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ दिखाई दे, तो नगर निगम को सूचना दी जा सकती है। जिसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम उस व्यक्ति को शेल्टर होम में पहुँचाने की कार्यवाही की करेंगी, जिससे उसे सर्दी से बचाया जा सके।

Tags:    

Similar News