Lucknow Nagar Nigam: विक्रमादित्य वार्ड में पानी की समस्या जूझ रहे लोग, नहीं हो रही सुनवाई

Lucknow Nagar Nigam: पेयजल के लिए लगा पंप मुश्किल से पानी उठाता है। पंप का पानी जिस पाइप से आता है, वो गन्दे नाली के पास खुलता है। जहां से पानी भरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-25 13:56 GMT

Lucknow Nagar Nigam People facing water problem in Vikramaditya ward

Lucknow Nagar Nigam: विक्रमादित्य वार्ड में शिवशक्ति मंदिर के पास रहने वाले लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद से कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जनता किस हालत में है। इससे उन्हे कुछ लेना-देना नहीं है। पानी की टंकी खराब है। पेयजल के लिए लगा पंप मुश्किल से पानी उठाता है। पंप का पानी जिस पाइप से आता है, वो गन्दे नाली के पास खुलता है। जहां से पानी भरना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। वार्ड के लोगों ने कई बार नगर निगम, पार्षद और महापौर से शिकायत की पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पार्षद अपने घर के आसपास साफ सफाई करवा लेते हैं। हम लोग किस हालत में हैं उससे उन्हे फर्क नहीं पड़ता।

शिवशक्ति मंदिर के पास रहने वाली महारानी ने बताया कि, "जब से टंकी खराब है । पानी की बहुत समस्या हो रही है। पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। यहां एक पंप लगा है जो घंटों बाद पानी उठाता है। उससे निकलने वाला पानी ऐसी जगह खुलता है जहां बहुत गंदगी है। ऐसे में पानी की समस्या बनी रहती है।"


संजय रावत ने बताया कि, "टंकी खराब होने से अगल-बगल रहने वाले सभी निवासियों को काफी परेशानी होती है। नालियां जाम रहती हैं। सफाई करने के लिए कोई नहीं आता। पार्षद से कई बार शिकायत किया गया । लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। पार्षद के घर के आसपास साफ-सफाई चकाचक रहता है। लेकिन हम लोग किस हालत में हैं । इससे उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता।"


रामेश्वर ने बताया कि, "टंकी खराब होने से पानी की आपूर्ति समय से नहीं हो पाता। यदि दोपहर में पानी खतम हो जाए तो खरीदना पड़ता है। टंकी होने से हर समय पानी की आपूर्ति आसानी से हो जाती है। सप्लाई का पानी सुबह शाम एक घंटे के लिए आता है। बाकी समय स्टोर किए हुए पानी से ही गुजारा करना पड़ता है।"

कल्लू ने बताया कि, "हमारे पास इतना बर्तन नहीं है कि शाम तक के लिए पानी स्टोर करके रख सकें। ऐसे में टंकी ठीक हो जाने से पानी स्टोर करने की समस्या से निजात मिल जायेगी।"

सहानी ने बताया कि, "यहां पर जल आपूर्ति की समस्या काफी समय से है। शिवशक्ति मंदिर के आसपास के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। सभी नालियां भरी हैं। कभी सफाई नहीं कराई जाती। पंप का पानी जिस पाइप के माध्यम से आता है, वो गन्दी नाली के पास खुलता है। जहां से सभी लोग पानी भरते हैं। जो बिमारी का प्रमुख कारण है। इसके लिए कई बार शिकायत हुई। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।" 

Tags:    

Similar News