Diwali 2022 in Lucknow: इस दिवाली पर घर-घर सजेंगे ईकोफ्रेंड्ली लक्ष्मी गणेश

Lucknow News: दिवाली के नज़दीक आते ही लखनऊ की बाज़ार में रौनक बढ़ती जा रही है। बाज़ार में रौनक के साथ-साथ इस बार मूर्ति बाजार में भी रौनक काफी ज़्यादा है।

Update: 2022-10-18 13:56 GMT

ईकोफ्रेंड्ली लक्ष्मी गणेश

Diwali 2022 in Lucknow: दिवाली (Diwali 2022) जैसे जैसे नज़दीक आ रही है, राजधानी लखनऊ की बाज़ार में रौनक़ बढ़ती जा रही है। बाज़ार में रौनक के साथ-साथ इस बार मूर्ति बाजार में भी रौनक काफी ज़्यादा है।

बड़ी संख्या में शहर के मूर्तिकार लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बनाने में जुट गए हैं। कई मूर्तिकार तो मूर्तियों को रंग रौगन कर अंतिम रूप दे रहे हैं।


ईकोफ्रेंड्ली मूर्तियों की मांग बढ़ी

मूर्तिकारों का कहना है कि पहले लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों की ज़्यादा मांग करते थे, लेकिन इस साल मिट्टी की मूर्तियों की मांग ज्यादा है, जिसके चलते हमने इस साल मिट्टी की मूर्तियां खड़ा संख्या में बनायी है।


मिट्टी की मूर्तियां होने से वो पानी में जल्दी से घुल जाती हैं, जिससे लोगों को मूर्तियों का विसर्जन करने में दिक्कत नहीं आती। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां जल्दी पानी में नहीं घुलती और जिसके चलते शहर में कई जगह मूर्तियों का अम्बार देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News