Farmer's Protest: 8 महीने हुए किसान प्रदर्शन को, फार्म बिल वापस लेने की मांग, निकाला पैदल मार्च

Farmer's Protest: राजधानी लखनऊ में भारतीय संयुक्त किसान यूनियन मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया।

Published By :  Shweta
Update: 2021-06-26 07:35 GMT

आंदोलन करते हुए किसान 

Farmer's Protest:  राजधानी लखनऊ में भारतीय संयुक्त किसान यूनियन मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया। किसानों की मांग है  कि कृषि कानून बिल वापस लिया जाए। यह मार्च ओसीआर बिल्डिंग राजभवन तक जाना था लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरीकेटिंग करके पहले ही रोक लिया।


इसके बाद किसान वहीं बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। थोड़ी देर बाद प्रशासन की तरफ से पाँच लोगों को वार्ता करने के लिए राजभवन ले जाया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि अगर वार्ता विफल हुई तो किसान इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।


बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ किसान लगभग सात महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। मोदी सरकार इस बिल को वापस नहीं ले रही है जिसके चलते आज अलग- अलग राज्यों में किसान घेराने कर रहे हैं। इस दौरान लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन और आज मोर्चा निकाला है। 


आपको बता दें कि किसान सरकार के खिलाफ कृषि कानून वापस लेने के जिद पर अड़ी है। फिलाहाल अभी सरकार किसानों को समझाने में लगी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं किसान पिछले 8 महीने से बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए है। 


इस दौरान हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने  किसानों के लिए कहा कि, किसान 8 महीने से बॉर्डर पर धरना कर रहे हैं। किसान अब पूरी तरह से निराश हो चुके हैं। जिसे देखते हुए हर जगह पर उन्हें जिंदा रखने के लिए आंदोलन और  कार्यक्रम बना रहे हैं। 

Full View


Tags:    

Similar News